AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पुलिस बोर्ड लगा शराब ढ़ोने के मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, पार्षद समेत पांच गिरफ्तार

गिरिडीह : पुलिस ने पुलिस बोर्ड लगे वाहन से शराब तस्करी  मामले का उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड पार्षद कमल सिंह समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुराना पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने मामले का खुलासा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : पुलिस ने पुलिस बोर्ड लगे वाहन से शराब तस्करी  मामले का उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड पार्षद कमल सिंह समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुराना पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने मामले का खुलासा किया.

उन्होंने बताया कि बीते दिनों पंचबा थाना क्षेत्र के नवाडीह पुल के पास दुर्घटना ग्रस्त पुलिस बोर्ड लगा वाहन से शराब तस्करी के मामले का पता चलने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और इस मामले में कांड दर्ज करते हुए इसमें संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी. इस मामले को उदभेदन के लिए पुलिस उपाधीक्षक संजय राणा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर जांच शुरू किया गया.

 

इस दौरान टीम ने मैनुअल इनपुट के सहारे इस तस्करी में शामिल मुजफ्फरपुर निवासी रंजीत कुमार को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर पूछताछ किया, जिसके बाद आरोपी ने इस अवैध शराब कारोबार में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और इसमें शामिल वार्ड पार्षद कमल सिंह,कोलडीहा निवासी बिरन कुमार मंडल, धनबाद निवासी शंभू टुडू और सुनील कुमार टुडू का नाम बताया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

 

साथ ही गिरफ्तार रंजीत कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने धनबाद जिला अंतर्गत बरबड्डा  थाना क्षेत्र के घोड़ाधभ्भा गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध नकली अंग्रेजी शराब,शराब की शिशी,ढक्कन तथा कई ब्रांडेड शराब के रेपर भी बरामद किया. एसपी श्री रेणु ने बताया कि इस अवैध कारोबार में कई सफेदपोश भी शामिल हैं. जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

एसपी ने इस सफलता के लिए टीम का नेतृत्व कर रहे पुलिस उपाधीक्षक संजय राणा टीम में शामिल पंचबा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, नगर थाना प्रभारी आर एन चौधरी,एसआई उमेश सिंह समेत सभी को बधाई दी है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories