AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

75 किलो चांदी बरामद मामले में 3 गिरफ्तार, 35 लाख आंकी गई है अनुमानित कीमत

गिरिडीह : गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में चांदी के टुकड़ें को बरामद किया है. इस बाबत शनिवार को एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि स्विफ्ट डिजायर गाड़ी गिरिडीह से टुंडी रोड में जाएगी. उसमें तस्करों द्वारा चांदी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में चांदी के टुकड़ें को बरामद किया है. इस बाबत शनिवार को एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि स्विफ्ट डिजायर गाड़ी गिरिडीह से टुंडी रोड में जाएगी. उसमें तस्करों द्वारा चांदी लोड कर बाहर ले जाने की योजना है.

सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान गिरिडीह से आने के दौरान वाहन को रोका गया. वाहन में 2 लोग सवार थे. गाड़ी की जब तलाशी ली गई तो पीछे वाली सीट पर चांदी के विभिन्न आकार का 73 की संख्या में 75 किलो चांदी का टुकड़ा बरामद किया गया. मौके पर वाहन में सवार अरविंद पांडेय के पॉकेट से एक चांदी का बड़ा टुकड़ा एवं चांदी का छोटा छोटा टुकड़ा बरामद किया गया.

एसडीपीओ ने बताया कि जब्त चांदी की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रूपये है. वहीं इस मामले में वाहन सवार गोविन्द सोनी और अरविन्द पांडेय को हिरासत में लेकर उनके चांदी के कागजात की मांग की गई. कागज नहीं दिखाए जाने पर कागजात प्रस्तुत करने का समय भी दिया गया. लेकिन दोनों के द्वारा कागजात नहीं प्रस्तुत किया गया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चांदी का टुकड़ा गिरिडीह के ब्रहमदेव प्रसाद और मधुकर ज्वेलर्स के राजेश गुप्ता से ली है. राजेश गुप्ता से 67 पीस टुकड़ें लेने की बात आरोपियों ने स्वीकार की. वहीं ब्रहमदेव प्रसाद से 6 पीस चांदी का टुकड़ा लेने की बात कही. इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए ब्रह्मदेव प्रसाद को गिरफ्तार किया. इसके बाद ब्रहमदेव ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की.

वहीं राजेश कुमार गुप्ता को पुलिस जब ढूंढने गई तो वह मौके से फरार हो गया. एसडीपीओ ने कहा कि इस मामले को लेकर मुफ्फसिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए पुलिस के द्वारा आयकर विभाग और जीएसटी डिपार्टमेंट के पदाधिकारियों को सूचना दे दी गई है. वहीं गिरफ्तार आरोपियों को न्याययिक हिरासत में भेजा जा रहा है. वहीं फरार राजेश गुप्ता की गिरफ़्तारी में पुलिस जुटी हुई है. उन्होंने बताया कि इस मामले में जो भी संदिग्ध हैं. उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. कहा कि मामले में जो भी दोषी होंगे उन्हं बख्सा नहीं जायेगा.

https://www.youtube.com/watch?v=Ws3r7i3rNMk

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories