TOP BANNER
Sponsored

2 देशी कट्टा और लूट के रकम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, फाइनेंस कंपनी कर्मी से हुई थी लूट

एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी गिरिडीह : सरिया थाना क्षेत्र के तिलाबनी दुर्गी धवैया में पिछले दिनों हुए लूट की घटना के मामले का पुलिस ने उद्द्भेदन कर लिया है. शुक्रवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि फ्यूज़न माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड में फिल्ड ऑफिसर के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 1, 2021 Oct 1 57 Views
Share

एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

गिरिडीह : सरिया थाना क्षेत्र के तिलाबनी दुर्गी धवैया में पिछले दिनों हुए लूट की घटना के मामले का पुलिस ने उद्द्भेदन कर लिया है. शुक्रवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि फ्यूज़न माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड में फिल्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत रंजित कुमार से तीन अपराधियों ने 65 हजार 90 रूपये की छिनतई कर ली थी. इसके बाद भुक्तभोगी द्वारा पुलिस को आवेदन दिया गया था.

 

आवेदन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी अनिल कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा, लूटे गए रकम से 24 हजार रुपया बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधी हजारीबाग जिले के भरकट्टा का है. एसपी श्री रेणु ने बताया कि फरार दो आरोपियों की गिरफ़्तारी में पुलिस जुटी हुई है. वहीं गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है.

 

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories