TOP BANNER
Sponsored

जमीन विवाद को लेकर मारपीट, 3 जख्मी

गावां : थाना क्षेत्र के भतगढ़वा में सोमवार की देर रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में प्रथम पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रथम पक्ष के राजू यादव उम्र 40 वर्ष पिता स्व देवकी यादव पत्नी कौशल्या देवी उम्र 35 वर्ष और बेटी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 28, 2021 Sep 28 40 Views
Share

गावां : थाना क्षेत्र के भतगढ़वा में सोमवार की देर रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में प्रथम पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रथम पक्ष के राजू यादव उम्र 40 वर्ष पिता स्व देवकी यादव पत्नी कौशल्या देवी उम्र 35 वर्ष और बेटी नीतू कुमारी उम्र 16 वर्ष शामिल है। वहीं दूसरे पक्ष के महरु यादव उम्र 45 वर्ष पिता स्व नानू यादव, सविता देवी उम्र 36 वर्ष पति विनोद यादव व सविता देवी उम्र 40 वर्ष को हल्की चोटें आई है।

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से जमीन विवाद चल रहा था और सोमवार को दिन में पंचायत भी बैठाया गया था, लेकिन मामला का निष्पादन नहीं हो पाया। बाद में सोमवार की देर रात लगभग बारह बजे दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होते होते मारपीट हो गई।

जिसमें प्रथम पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद प्रथम पक्ष के राजू यादव उसकी पत्नी कौशल्या देवी और पुत्री नीतू कुमारी ने सोमवार की अहले सुबह गावां थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा भी थाने में आवेदन दिया गया है। गावां थाना के एसआई दीपक कुजूर ने बताया कि दोनों पक्षों के तरफ से शिकायत प्राप्त हुआ जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories