AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भगत सिंह के जयंती पर तिरंगा सम्मान यात्रा का हुआ आयोजन

गावां : राष्ट्रवादी युवा मंच के बैनर तले मंगलवार को गावां प्रखंड में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मंझने पंचायत से किया गया. राष्ट्रीय ध्वज, बैनर आदि से लैस दर्जनों कार्यकर्त्ताओं ने गावां, अमतरो, पटना, माल्डा, नगवां, गदर, गड़गी, किशनपुर, खरसान, गड़गी, मानपुर, पिहरा, जगदीशपुर, व खेरडा समेत कई गांवों का


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : राष्ट्रवादी युवा मंच के बैनर तले मंगलवार को गावां प्रखंड में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मंझने पंचायत से किया गया. राष्ट्रीय ध्वज, बैनर आदि से लैस दर्जनों कार्यकर्त्ताओं ने गावां, अमतरो, पटना, माल्डा, नगवां, गदर, गड़गी, किशनपुर, खरसान, गड़गी, मानपुर, पिहरा, जगदीशपुर, व खेरडा समेत कई गांवों का भ्रमण कर भगत सिंह के सम्मान में जमकर नारेबाजी की. दर्जनों मोटरसाइकिल में सवार कार्यकर्त्ता सड़क मार्च करते हुए गावां हाट बाजार पहुंचे जहां भगत सिंह के कृतित्व पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस दौरान भगत सिंह के चित्र पर पुष्पार्चन व माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.

वक्ताओं ने कहा कि देश को आजाद करने में भगत सिंह के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. कम उम्र में ही देश की आजादी के लिए उन्होंने फांसी के फंदे पर झुलना स्वीकार किया.भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं. उन्होंने भारतीय युवाओं को देश की एकता ,अखंडता एवम देश को गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिए प्रेरित किया. वर्तमान में युवा मंच के द्वारा भी तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रीय चेतना जगाने का प्रयास किया जा रहा है.

मौके पर विकास कुमार उर्फ रंजीत राम, कन्हाय राम, अरुण चौधरी, अमित बर्णवाल, सुरेश चौधरी, रंधीर चौधरी, मरगूब आलम, अशोक मिस्त्री, सागर चौधरी, मुजाहीद अली, समशीर आलम, सुरेश चौधरी, रंजीत चौधरी, पिंटू दास, समेत दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories