AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सेविका चयन को लेकर हुआ आमसभा, उच्चतम योग्यताधारी का हुआ चयन

गावां : प्रखंड स्थित खरसान पंचायत के निमाडीह हरिजन टोला आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर सोमवार को सीडीपीओ आरती कुमारी के उपस्थिति में एक आमसभा का आयोजन किया गया। इसमें योग्यता के आधार पर उपस्थित सदस्यों के सहमति से डोली कुमारी को सेविका पद के लिए चयनित किया गया।   बता दें कि


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : प्रखंड स्थित खरसान पंचायत के निमाडीह हरिजन टोला आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर सोमवार को सीडीपीओ आरती कुमारी के उपस्थिति में एक आमसभा का आयोजन किया गया। इसमें योग्यता के आधार पर उपस्थित सदस्यों के सहमति से डोली कुमारी को सेविका पद के लिए चयनित किया गया।

 

बता दें कि उक्त टोला आंगनबाड़ी केंद्र में पदस्थापित सेविका मंजू कुमारी की आकस्मिक मृतु हो जाने के कारण वहां लगभग दो वर्षों से सेविका का पद रिक्त पड़ा हुआ था। सोमवार को सेविका चयन के लिए सीडीपीओ के उपस्थिति में आमसभा का आयोजन किया गया। आम सभा के दौरान पोषक क्षेत्र के तीन महिलाओं ने सेविका पद के लिए आवेदन दिया। जिसमें अनिता कुमारी, पिंकी कुमारी और डोली कुमारी शामिल थीं। पिंकी और अनिता कुमारी दोनों इंटर एवं डोली स्नातक पास थी। जिसमें योग्यता के आधार पर उपस्थित सदस्यों के सहमति से डोली कुमारी को सेविका पद के लिए चयन किया गया।

बाद में सडीपीओ आरती कुमारी ने नवचयनित सेविका डोली कुमारी को औपबंधिक चयन पत्र देकर उन्हें पारदर्शिता से काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने सेविका को अर्धनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र को पूरा होने तक फिलहाल प्राथमिक विद्यालय में ही आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने का निर्देश दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मौके पर खरसान ग्राम प्रधान मो मकसूद आलम, दीपक कुमार, अनिल कुमार, अशोक साव, प्रदीप मिस्त्री, मदन साव, गोपाल साव, संजय गुप्ता, मिट्ठू कुमार समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories