TOP BANNER
Sponsored

कलयुगी पुत्र की करतूत, बुजुर्ग मां पर चाकू से वार कर किया घायल

देवरी : थाना क्षेत्र के जमखोखरो में एक कलयुगी पुत्र की करतूत से इलाके में चर्चा का माहौल है. दरअसल यहां एक पुत्र ने अपनी वृद्ध मां पर चाकू से हमलाकर उसे घायल कर दिया. गंभीर हाल में घायल वृद्ध का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल वृद्ध महिला 80 वर्षीय मसोमात

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 26, 2021 Sep 26 63 Views
Share

देवरी : थाना क्षेत्र के जमखोखरो में एक कलयुगी पुत्र की करतूत से इलाके में चर्चा का माहौल है. दरअसल यहां एक पुत्र ने अपनी वृद्ध मां पर चाकू से हमलाकर उसे घायल कर दिया. गंभीर हाल में घायल वृद्ध का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल वृद्ध महिला 80 वर्षीय मसोमात सारो देवी है. वहीं आरोपी पुत्र महेंद्र यादव है.

 

मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र यादव ने पहले गांव स्थित मंदिर में उत्पात मचाया. इसके बाद घर जाकर मां पर डायन का आरोप लगाते हुए चाकू से उसके आँख व मुंह के पास वार दिया. इधर घटना पर काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एकजुट हुए और आरोपी को पकड़कर एक पेड़ से बांध दिया. सूचना पर देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया. पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories