TOP BANNER
Sponsored

आजीविका मिशन संगठन संकुल कार्यालय का हुआ उद्घाटन

गावां : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित ग्राम संगठन के कुल 4 पंचायतों को मिलाकर खरसान अजीविका महिला संकुल संगठन कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को गावां प्रखंड के खरसान पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय कहुवाई में किया गया। कार्यालय का उद्घाटन भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव और गदर पंचायत के प्रधान ब्रह्मदेव

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 23, 2021 Sep 23 41 Views
Share

गावां : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित ग्राम संगठन के कुल 4 पंचायतों को मिलाकर खरसान अजीविका महिला संकुल संगठन कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को गावां प्रखंड के खरसान पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय कहुवाई में किया गया। कार्यालय का उद्घाटन भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव और गदर पंचायत के प्रधान ब्रह्मदेव शर्मा इंडियन बैंक पिहरा शाखा प्रबंधक ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान महिलाओं ने अधिकारियों अतिथियों के स्वागत में स्थानीय संसाधनों से तैयार कैप-फूल माला से लोगों का स्वागत किया। कार्यालय में पूजा अर्चना कर पूरी विधि विधान से इसका उद्घाटन किया गया।

आजीविका महिला ग्राम संगठन से महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर – सकलदेव यादव

सकलदेव यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका महिला ग्राम संगठन से जुड़कर रोजगार करना चाहिए। झारखंड आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी ने इसके लिए बेहतर कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा सामाजिक आर्थिक परिवर्तन ला रहा है। आजीविका मिशन ग्रामीण महिलाओं को तेजी से आत्मनिर्भर बना रहा है, यादव ने कहा कि स्वयं सहायता समूह समूहों के माध्यम से अब वो एकजुट होकर एक दूसरे के सुख दुख में साथ निभाने लगी है, यह जीतना अधिक सशक्त होगा, ग्राम संगठन उतना ही ज्यादा मजबूत होगा।

कार्यक्रम में आजीविका महिला ग्राम संगठन में प्रखंड कार्यक्रम मनोज कुमार, सीसी रियाज अंसारी के उपस्थित में अध्यक्ष रेणु देवी, सचिव कंचन देवी,कोषाध्यक्ष यशोदा देवी को चयनित किया गया।

MIDDLE
Sponsored

मौक़े पर मंच संचालक राजीवरंजन, समाजसेवी पिंटू यादव, वार्ड सदस्य मालती देवी, सुधीर यादव, करमणी यादव, महेश देशबंधु,दिपेन्दर यादव, किरण देवी, अफसाना खातुन, सोनी देवी, सरस्वती देवी, पिरया देवी व गुलशन खातून समेत सैकड़ो महिला मौजूद थी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories