TOP BANNER
Sponsored

करंट की चपेट में आए युवक की हुई मौत, परिजन का रो-रो कर बुरा हाल

गावां : थाना क्षेत्र में गुरूवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक थाना क्षेत्र के भेलवा गांव निवासी स्व जीवलाल प्रसाद का 30 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र कुमार था. मिली जानकारी के अनुसार धर्मेन्द्र कुमार अपने घर के पशुशेड में बांधे हुए पशुओं को खोलने गया था,

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 23, 2021 Sep 23 46 Views
Share

गावां : थाना क्षेत्र में गुरूवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक थाना क्षेत्र के भेलवा गांव निवासी स्व जीवलाल प्रसाद का 30 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र कुमार था.

मिली जानकारी के अनुसार धर्मेन्द्र कुमार अपने घर के पशुशेड में बांधे हुए पशुओं को खोलने गया था, इसी दौरान घर के तीन फैज का करंट पशुशेड में लगे लोहे पाइप और करकेट में अचानक आ गया. जिसके चपेट में आने वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना के बाद परिजनों ने ऑटो के माध्यम से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ काजिम खान ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया. वहीं सदर अस्पताल पहुँचने पर चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories