AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नहीं रुक रहा है मधुमक्खियों का आतंक, फिर दो लोगों को किया जख्मी

गावां : मंगलवार को गावां के बिरने में मधुमक्खियों के हमले में दो लोग घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि बिरने निवासी 52 वर्षीय कपिलदेव यादव और 38 वर्षीय कैलाश यादव बिरने के बंगालीबारा जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक दोनों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इसके बाद दोनों किसी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : मंगलवार को गावां के बिरने में मधुमक्खियों के हमले में दो लोग घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि बिरने निवासी 52 वर्षीय कपिलदेव यादव और 38 वर्षीय कैलाश यादव बिरने के बंगालीबारा जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक दोनों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।

इसके बाद दोनों किसी तरह मौके से भाग कर घर पहुंचे। मधुमक्खियों के इस हमले में कैलाश यादव को मामूली रूप से घायल हो गए। वहीं कपिलदेव यादव को सर में मधुमक्खियों ने कई जगहों पर डंक मारा है। जिससे वो दर्द से कराहते हुए इलाज के लिए गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां उनका उपचार किया गया।

फिलहाल दोनों घायलों की हालत में सुधार है। बता दें कि गावां के ग्रामीण इलाकों में मधुमक्खियों का आतंक लगातार बना हुआ है। भादो माह में ही मधुमक्खियों के अलग अलग हमले में चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। लगातार मधुमक्खियों के हमले से लोगों में दहशत है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories