TOP BANNER
Sponsored

भक्ति जागरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, रात भर झूमते रहे श्रद्धालु

गावां : प्रखंड अंतर्गत खरसान पंचायत के प्राथमिक विद्यालय नीमाडीह परिसर में शनिवार की रात सार्वजनिक गणेशा पूजा समिति खरसान की ओर से भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दें कि सुबह में आरती पूजन के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर प्रसाद के रूप में खिचड़ी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 12, 2021 Sep 12 36 Views
Share

गावां : प्रखंड अंतर्गत खरसान पंचायत के प्राथमिक विद्यालय नीमाडीह परिसर में शनिवार की रात सार्वजनिक गणेशा पूजा समिति खरसान की ओर से भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दें कि सुबह में आरती पूजन के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर प्रसाद के रूप में खिचड़ी का भोग ग्रहण किया।

इसके बाद सार्वजनिक गणेश पूजा समिति खरसान के सदस्यों ने अपने हाथों में लोगों के बीच प्रसाद से भरी बाल्टी लेकर कतार में बैठे लोगों को थाली में खुद प्रसाद डालते रहे। प्रसाद वितरण के बाद रात्रि में भक्ति जागरण आयोजित किया गया, इसमें गिरिडीह एवं सरिया से आए हुए कलाकारों ने पहले गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की, फिर एक से बढ़कर एक भजन पेश करते हुए श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। बाद में देर रात तक भजनों से इलाका गुंजता रहा और भक्त भी झुमते हुए भक्ति कि सरोवर में डुबकी लगाते रहे। सर्वजनिक गणेश पूजा समिति खरसान के सदस्यों ने श्रद्धालुओ भीड़ देखकर वे भाव विभोर हो गए, भगवान श्री गणेश के प्रति आस्था की सराहना करते हुए कहा कि भजन कीर्तन सुनने से मन को शांति मिलती है। कहा कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों से समाज में एकता एवं अच्छी सोच के साथ साथ आपसी प्रेम बढ़ता है।

मौके पर समिति खरसान के सचिव प्रदिप कुमार मिस्त्री, अध्यक्ष अमीत साव,कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, खरसान पंचायत समिति सदस्य जय प्रसाद, समाज सेवी मदन साव,श्री लाल साहु,आशोक साव,विजय साव, बिरेन्दर मिस्त्री, संजय यादव,प्यारा सिहं,गोपाल साव, सुरज कुमार मिस्त्री,राममीलन शार्मा, तुलसी मिस्त्री,चमारी माली, रंजीत सिंह, शिवशक्ति कुमार साव,अनिल सिंह,सुधीर सिंह, रमेश कुमार,नित्यानंद पांडे, गणेश यादव,दिलिप चोधरी,मदन सिहं,शायमसुदंर साव,दिलिप विश्वकर्मा,विनोद सिंह,गोलू यादव,राजो सिंह समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored

https://www.facebook.com/893961597444288/posts/1705068636333576/

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories