TOP BANNER
Sponsored

SDPO ने गिट्टी लदा दो ट्रक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

गावां : थाना क्षेत्र के गावां-सतगावां मुख्य पथ पर भुताई पुल के पास रविवार की देर रात खोरीमहुआ एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने गश्ती के दौरान गिट्टी लदा तीन ट्रक को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि लगभग एक बजे एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो और तिसरी पुलिस निरीक्षक परमेश्वर लियांगी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 6, 2021 Sep 6 46 Views
Share

गावां : थाना क्षेत्र के गावां-सतगावां मुख्य पथ पर भुताई पुल के पास रविवार की देर रात खोरीमहुआ एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने गश्ती के दौरान गिट्टी लदा तीन ट्रक को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि लगभग एक बजे एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो और तिसरी पुलिस निरीक्षक परमेश्वर लियांगी गावां में बालू तस्करी की सूचना पर रात्रि गश्ती में निकले थे। इसी क्रम में बिरने भुताही पुल के समीप एक होटल के समीप से पुलिस ने गिट्टी लदे तीन 14 चक्का ट्रक को जब्त कर लिया।

जब्त एक ट्रक को गावां थाना परिसर में रखा गया है। वहीं दूसरे ट्रक को थाना लाने के क्रम में एक ट्रक सड़क किनारे मिट्टी में फंस गई है। जिसे पुलिस ने वहीं जब्ती दिखाकर छोड़ दिया। वहीं एक ट्रक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस की सूचना पर कोडरमा के सतगावां थाना में पुलिस ने जब्त किया है। हालांकि इन गिट्टी लदे ट्रकों को किस आधार पर पुलिस ने पकड़ा है। इसकी कोई स्पष्ट जानकारी पुलिस नहीं दे रही है।

इस संबंध में पूछे जानेपर तिसरी पुलिस इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी ने कहा कि ट्रकों को जांच के लिए पकड़ा गया है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बता सकते हैं।

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories