AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, कार्डलेस ट्रांजेक्शन के जरिये करता था ठगी

गिरिडीह : साइबर व बेंगाबाद थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को साइबर डीएसपी संदीप सुमन ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पहले बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद बजरंगवली मन्दिर के पास से 24 वर्षीय


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : साइबर व बेंगाबाद थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को साइबर डीएसपी संदीप सुमन ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पहले बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद बजरंगवली मन्दिर के पास से 24 वर्षीय सिंटू कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया. वहीं इसके निशानदेही पर महेशमुंडा स्टेशन के पास से 33 वर्षीय मो दिलदार अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. मो दिलदार देवघर जिले का रहने वाला है. जबकि इस मामले में इसका एक और साथी देवघर जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र के बदिया का हुसैन फरार है.

डीएसपी श्री सुमन ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी कार्डलेस ट्रांजेक्शन व NGROK लिंक को फॉरवर्ड कर लोगों की खाते में सेंध लगाते थे. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 1 लाख 75 हजार नगद, 3 मोबाइल सेट, 8 सिम कार्ड, 2 पासबुक, 3 आधार कार्ड, 1 पैन कार्ड, 2 बाइक बरामद किया है. वहीं इनके बैंक खाते में पड़े 3 लाख 31 हजार को फ्रिज कराया गया है. उन्होंने बताया कि मो दिलदार अंसारी सिम सप्लायर है. वह सिंटू मंडल को सिम उपलब्ध कराने आया था.

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories