AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वैक्सीनेशन में बढ़ोतरी को लेकर फर्स्ट और सेकेंड डोज का अनुसूची तय

गावां : प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बुधवार को ब्लॉक टास्क फोर्स कमेटी की प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन बीडीओ रामगोपाल पांडेय के अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य रूप से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रमोहन प्रसाद व एमओ प्रदीप राम एवं सीडीपीओ आरती कुमारी उपस्थित थीं। बैठक में वैक्सीनेशन की संख्या में बढ़ोतरी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बुधवार को ब्लॉक टास्क फोर्स कमेटी की प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन बीडीओ रामगोपाल पांडेय के अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य रूप से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रमोहन प्रसाद व एमओ प्रदीप राम एवं सीडीपीओ आरती कुमारी उपस्थित थीं।

बैठक में वैक्सीनेशन की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। वहीं वैक्सीन को लेकर जागरूकता चलाने का भी निर्देश दिया गया। तय किया गया कि पहला और दूसरा फेज के वैक्सीनेशन कैंप को लेकर अनुसूची तैयार किया गया, ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को वैक्सीन दिया जा सके।

बीडीओ रामगोपाल पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में वैक्सीनेशन की संख्या काफी धीमी गति से चल रहा है जो तीसरी लहर के कयासों को लेकर चिंता का विषय है। उन्होंने सभी विभाग के पदाधिकारियों से वैक्सीनेशन को लेकर गांव में ग्रामीणों को प्रेरित करने की बात कही।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कहा कि सभी ग्रामीणों को विश्वास दिलाए कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित व क्षमतारोधक है। वैक्सीन लेना से कोई साइड इफेक्ट नहीं पड़ता है। इस दौरान बैठक में ससमय पर टीका करवाना, समय पर स्वास्थ्य कर्मियों को टीका केंद्र तक पहुंचाना जैसे कमियों को दूर करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में बीपीआरओ संजय कुमार, बीपीएम प्रमोद कुमार, बिटीटी राजदा खातुन, बिटीटी उषा देवी, सामुएल मुर्मू, संतोष सिन्हा, पर्यवेक्षिका अनिता यादव, सुरेंद्र त्रिपाठी, राजीव रंजन समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories