TOP BANNER
Sponsored

बी एन एस डीएवी में ऑनलाइन फैंसी ड्रेस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गिरिडीह : बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार को ऑनलाइन फैंसी ड्रेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से कक्षा पांच तक के छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के रंग बिरंगे फैंसी परिधानों के सहयोग से

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 30, 2021 Aug 30 47 Views
Share

गिरिडीह : बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार को ऑनलाइन फैंसी ड्रेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से कक्षा पांच तक के छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के रंग बिरंगे फैंसी परिधानों के सहयोग से कृष्ण राधा बलराम जैसे किरदारों की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। साथ ही नृत्य गायन और अभिनय के माध्यम से कन्हाई के जन्म उत्सव को महोत्सव में बदल कर कृष्ण राधा बलराम के जीवन के विभिन्न पक्षों को दर्शाया।

कार्यक्रम में बच्चों ने संदेश दिया कि वर्तमान समय में कृष्ण के द्वारा दिखाए गए रास्तों पर चलकर हम विश्व समुदाय में अपनी एक अलग छवि बना सकते हैं। नर्सरी से कक्षा 2 तक के राज गुप्ता,योगनेश, ईशानवी, सयन नायक, रोनित आर्या, रोशन, देवी रंजन होता, सृष्टि, हर्ष जयसवाल आदि ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कक्षा तीन से कक्षा पांच तक में आस्था सिद्धि केडिया, दृष्टि मिश्रा, रिया गुप्ता, काव्या, सोनाक्षी, वैष्णवी कुमारी, कुलसुम अर्शद, आदित्य अशोक सोनी आयुष राज, यश राज आदि ने शानदार प्रदर्शन किया।

क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच डॉ पी हाजरा ने कहा कि विद्यालय द्वारा करवाई जाने वाली ऐसी गतिविधियों से छात्रों का सृजनात्मक मानसिक विकास तो होता ही है साथ ही उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभा भी सामने आती है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। यह कार्यक्रम विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की निगरानी में संपन्न हुआ।

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories