AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बस मालिक पर हत्या का आरोप, आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

धनवार : पिछले दिनों कोलकाता से धनवार आ रहे युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद रविवार को धनवार शव पहुंचते ही परिजनों के करुण रुदन से माहौल गमगीन हो गया। वहीं घटना के विरोध में आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने धनवार-सरिया मुख्य मार्ग के बरजो मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

धनवार : पिछले दिनों कोलकाता से धनवार आ रहे युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद रविवार को धनवार शव पहुंचते ही परिजनों के करुण रुदन से माहौल गमगीन हो गया। वहीं घटना के विरोध में आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने धनवार-सरिया मुख्य मार्ग के बरजो मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम कर देने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

बता दें कि मृतक धनवार के ही जरीसिंगा निवासी 35 वर्षीय विजय पासवान था। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार 19 अगस्त को वह कोलकाता से धनवार आने के लिए शिवम बस पकड़ा था। इसके बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोज करने लगे। इसी बीच धनबाद जिले के तोपचांची पुलिस द्वारा परिवारजनों को विजय की दुर्घटना की जानकारी मिली। जानकारी पर परिजन जब धनबाद पहुंचे तो बेहोशी की अवस्था में उसका इलाज होते देखा। इसके बाद उसके गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे कोलकाता रेफर कर दिया। जहां करीब एक सप्ताह इलाज के बाद गुरुवार को विजय की मौत हो गई।

 

इधर इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करने की बात सामने आई है। तोपचांची पुलिस द्वारा शुक्रवार को बस जब्त किया गया है। वहीं चालक निसार अंसारी और खलासी जीवलाल यादव, कंडक्टर सिकंदर वर्मा को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पूर्व से कोलकाता में उसका इलाज चल रहा था।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रिपोर्ट : दीपक

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories