TOP BANNER
Sponsored

बी एन एस डीएवी पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन राखी मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गिरिडीह : बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सदनवार बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के नियमों का पालन करते हुए घर के सामान जैसे मोती, तारे सितारे, पेपर कूलिंग, ईयर वर्ड, रंग बिरंगे रिबन, स्पार्कल शीट,

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 23, 2021 Aug 23 36 Views
Share

गिरिडीह : बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सदनवार बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के नियमों का पालन करते हुए घर के सामान जैसे मोती, तारे सितारे, पेपर कूलिंग, ईयर वर्ड, रंग बिरंगे रिबन, स्पार्कल शीट, गोल्डन चैन आदि वेस्ट मैटेरियल का प्रयोग कर एक से बढ़कर एक राखियों का निर्माण किया।

 

यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में विभक्त की गई थी। पहला वर्ग कक्षा नर्सरी से कक्षा दो तक जिसमें हंसराज हाउस के ध्रुव विश्वकर्मा प्रथम, विवेकानंद हाउस की नेहल कुमारी द्वितीय, और अरविंदो हाउस की जाह्नवी सिंह तृतीय रही। वहीं दूसरा वर्ग कक्षा 6 से कक्षा 8 तक जिसमें श्रीमोन्तिका बनर्जी (अरंविन्दो हाउस) एवं अदिति (हंसराज हाउस) को प्रथम, साक्षी श्रेया बरनवाल (हंसराज हाउस) को द्वितीय एवं उपासना मंडल (श्रद्धानंद हाउस) तृतीय रही। इसी तरह तीसरा वर्ग कक्षा 9 से 12 तक, जिसमें श्रुति प्रिया (अरविंदो हाउस) प्रथम, पलक कुमारी अग्रवाल (दयानंद हाउस) द्वितीय एवं श्रेयांशी गुप्ता (विवेकानंद हाउस) तृतीय स्थान पर रहे।

इस राखी मेकिंग प्रतियोगिता में बालिकाओं के साथ ही बालकों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें गंभीर कुमार (हंसराज हाउस) प्रथम, आशीष कुमार वर्मा (हंसराज हाउस) द्वितीय एवं सचिन कुमार (श्रद्धानंद हाउस) तृतीय स्थान पर रहे। पुरस्कृत छात्रों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच डॉ पी हाजरा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा इन प्रतियोगिताओं से बच्चों की सृजनात्मक कल्पनाशीलता का विकास होता है। यह प्रतियोगिता विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की निगरानी में संपन्न हुई।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories