TOP BANNER
Sponsored

झामुमो जिलाध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता, जन आशीर्वाद यात्रा को बताया जनप्रकोप यात्रा

गिरिडीह : केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी के जनआशीर्वाद यात्रा को झामुमो गिरिडीह जिला इकाई ने जन प्रकोप यात्रा बताया है. शनिवार को झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने प्रेसवार्ता कर कहा कि पिछले 7 वर्षों में सरकार ने आम लोगों पर जिस तरह से बोझ डाला है. उससे आम आदमी त्रस्त है. जिलाध्यक्ष ने

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 21, 2021 Aug 21 37 Views
Share

गिरिडीह : केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी के जनआशीर्वाद यात्रा को झामुमो गिरिडीह जिला इकाई ने जन प्रकोप यात्रा बताया है. शनिवार को झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने प्रेसवार्ता कर कहा कि पिछले 7 वर्षों में सरकार ने आम लोगों पर जिस तरह से बोझ डाला है. उससे आम आदमी त्रस्त है. जिलाध्यक्ष ने प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा में कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियाँ उड़ाई गई है. आखिर किन कारणों से प्रशासन के द्वारा कार्यक्रम की अनुमति दी गई थी.

कहा कि अन्नपूर्णा देवी राज्य शिक्षा मंत्री है. ऐसे में भारत सरकार को covid में अध्यादेश लाना चाहिए कि विद्यालयों व कॉलेजों की फ़ीस माफ़ हो. कहा कि केंद्र सरकार द्वारा झारखण्ड के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है. योजनाओं को रोका जाता है. केवल होर्डिंग पोस्टर में उपलब्धि दिखा देने से नहीं होता है. पेट्रोल, डीजल, किसान, महंगाई, बेरोजगारी हरेक बिंदु पर केंद्र की सरकार नाकाम साबित हो रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories