AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हेमंत सरकार को हर मोर्चे पर बताया विफल

कहा जन आशीर्वाद यात्रा को देख घबरा गई है राज्य सरकार गिरिडीह : जन आशीर्वाद यात्रा के समापन के बाद शुक्रवार को कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी शुक्रवार को पत्रकारों से मुखातिब हुई। इस दौरान उन्होंने राज्य की हेमंत सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा से


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कहा जन आशीर्वाद यात्रा को देख घबरा गई है राज्य सरकार

गिरिडीह : जन आशीर्वाद यात्रा के समापन के बाद शुक्रवार को कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी शुक्रवार को पत्रकारों से मुखातिब हुई। इस दौरान उन्होंने राज्य की हेमंत सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा से राज्य सरकार घबरा गई है। जगह- जगह यात्रा को विफल करने की कोशिश की गई। कार्यकर्त्ताओं को परेशान किया गया। मगर जिस प्रकार करीब साढ़े 4 सौ किलोमीटर की यात्रा के दौरान लगभग 2 सौ स्थानों पर हर वर्ग के लोगों ने स्वागत किया। उससे साफ है कि जनता राज्य सरकार से त्रस्त है। सरकार के पास राज्य को आगे ले जाने को लेकर कोई नीति नहीं है। कोरोना समेत हरेक मोर्चे पर राज्य की हेमंत सरकार विफल रही है।

मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडल में हर वर्ग को जगह दी है। वहीं अन्य मुद्दों पर अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से 11 भाषाओं में इंजीनियरिंग की पढ़ाई होगी। क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाई से ड्रॉपआउट की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। कहा कि शिक्षा समवर्ती सूची में है। इसका अधिकांश भाग राज्य सरकार के अधिकार में आता है। इसलिए राज्य सरकार के साथ इन कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories