TOP BANNER
Sponsored

मवेशी ले जाते दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, विहिप ने कार्रवाई की मांग

गावां : प्रखंड स्थित खरसान पंचायत के डेवटन में ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर दो लोगों को मवेशी के साथ पकड़कर गावां थाना को सौंप दिया। ग्रामीणों ने कहा कि विगत दिन देर रात को दो मवेशी को ले जाते देखकर लोगों को संदेह हुआ। मवेशी ले जा रहे व्यक्ति कोई संतोषजनक उत्तर नहीं

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 18, 2021 Aug 18 46 Views
Share

गावां : प्रखंड स्थित खरसान पंचायत के डेवटन में ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर दो लोगों को मवेशी के साथ पकड़कर गावां थाना को सौंप दिया। ग्रामीणों ने कहा कि विगत दिन देर रात को दो मवेशी को ले जाते देखकर लोगों को संदेह हुआ। मवेशी ले जा रहे व्यक्ति कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना गावां थाना को दी।

 

मौके पर गावां थाना पुलिस पहुंची व दोनों को हिरासत में ले लिया। बाद में विहिप कार्यकर्ता गावां थाना पहुंचे व मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मौके पर विहिप के प्रखंड अध्यक्ष भगवान दास वर्णवाल, संयोजक उपेन्द्र स्वर्णकार अजित पांडेय, देवनंदन साव , विवेक कश्यप, जय प्रसाद समेत कई उपस्थित थे। इधर, मामले में थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा कि हिरासत में लिए गये व्यक्ति से पुछताछ की जा रही है।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories