गावां : गावां प्रखंड स्थित काली मंडा प्रांगण में शनिवार को विहिप का एक बैठक संपन्न हुआ। साथ ही सभी ने अखंड भारत दिवस भी मनाया। बता दें कि कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान दास बरनवाल ने की वहीं संचालन दुर्गा लाल बरनवाल ने किया। बैठक में देश से विभाजित हुए अलग अलग देशों को वापस शामिल करने की मांग को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही इसे खंडित होने से बचाने को लेकर भी रणनीति तय की गई। इसके अलावा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने भगवा ध्वज को गुरु मान कर अपने देश के लिए मर मिटने का संकल्प भी लिया। मौके पर उपस्थित दुर्गा लाल बरनवाल व हंसराज पांडेय ने कहा कि देश आजाद होने के बाद कई हिस्सों में विभाजित हो गया है और देश के कई हिस्से को पाकिस्तान व चीन अतिक्रमण कर के रखे है। हमे एक जुट हो कर अपने सैनिकों के मनोबल को बढ़ाना है और अपनी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाना है।
मौके पर अजीत पांडेय, जितेंद्र सिंह, विकास पांडेय, उपेंद्र स्वर्णकार, रवींद्र सिंह, रंजित बरनवाल, सचिन राम, गुड्डू सुमन, पुरुषोत्तम पांडेय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विहिप ने गावां में मनाया अखंड भारत दिवस, सैनिकों को प्रोत्साहित करने का लिया संकल्प
गावां : गावां प्रखंड स्थित काली मंडा प्रांगण में शनिवार को विहिप का एक बैठक संपन्न हुआ। साथ ही सभी ने अखंड भारत दिवस भी मनाया। बता दें कि कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान दास बरनवाल ने की वहीं संचालन दुर्गा लाल बरनवाल ने किया। बैठक में देश से विभाजित हुए अलग अलग देशों को वापस
रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।
Join Now







