TOP BANNER
Sponsored

मारपीट व छेड़खानी का लगाया आरोप

गावां : गावां थाना क्षेत्र स्थित बिरने पंचायत के पथलडीहा निवासी सिन्दू देवी पति शैलेन्द्र यादव ने गावां थाना में आवेदन देकर पड़ोसियों पर मारपीट व छेडख़ानी करने का आरोप लगाई है। आवेदन में कहा गया है कि वे शुक्रवार की शाम अपने खेत से बच्चों की साथ वापस घर लौट रही थी। रास्ते में

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 14, 2021 Aug 14 47 Views
Share

गावां : गावां थाना क्षेत्र स्थित बिरने पंचायत के पथलडीहा निवासी सिन्दू देवी पति शैलेन्द्र यादव ने गावां थाना में आवेदन देकर पड़ोसियों पर मारपीट व छेडख़ानी करने का आरोप लगाई है। आवेदन में कहा गया है कि वे शुक्रवार की शाम अपने खेत से बच्चों की साथ वापस घर लौट रही थी। रास्ते में पुरानी दुश्मनी को लेकर पड़ोस के ही सुबोध यादव, दिल कुंवर यादव, प्रयाग यादव, दुर्गा यादव, संदीप यादव, भोला यादव समेत अन्य लोग बुरे नियत से हाथ पकड़कर खींचने लगे।

जब मैंने विरोध किया तो वे सभी मेरे साथ लात घुसा व कुल्हाड़ी से मारने लगे। जिससे मेरे माथा फट गया और मैं जमीन पर गिर गई। घटना में मेरे बच्चे को भी चोट आई। उनलोगों ने मेरे गले से चैन, पायल व चांदी का बाला आदि भी ले गए। हो हल्ला सुनकर आसपास के लोग आए व बेहोशी के हालत में मुझे घर पहुंचाया। इस संबंध में थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories