TOP BANNER
Sponsored

बारिश से घर गिरा, महिला घायल, ग्रामीणों ने बचाया

गावां : गावां प्रखंड स्थित पिहरा पश्चिमी पंचायत के निमाडीह गांव में सोमवार को बारिश से एक मिट्टी का घर गिर गया। घटना में एक महिला घर के अंदर दब गई एवं मामूली रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि निमाडीह निवासी रीता देवी पति श्यामजीत यादव सोमवार की शाम घर में घरेलू

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 10, 2021 Aug 10 46 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड स्थित पिहरा पश्चिमी पंचायत के निमाडीह गांव में सोमवार को बारिश से एक मिट्टी का घर गिर गया। घटना में एक महिला घर के अंदर दब गई एवं मामूली रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि निमाडीह निवासी रीता देवी पति श्यामजीत यादव सोमवार की शाम घर में घरेलू काम कर रही थी।

घर के बाकी सदस्य बाहर तरफ गए थे। इसी बीच अचानक उसका घर भर-भराकर गिरने लगा। इससे घर के अंदर काम कर रही महिला मलबे के अंदर दब गई। जिसे आनन फानन में ग्रामीणों ने मलबे से उसे बाहर निकाल कर सुरक्षित बचा लिया। हालांकि महिला को मामूली चोटें आईं हैं। बता दें कि महिला के पति मानसिक रूप से बीमार रहता था। किसी तरह पत्नी इधर उधर कर परिवार का भरण पोषण करती है। बाद में मौके पर पहुंचे कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के कार्यकर्ता शिवशक्ति कुमार ने बीडीओ से महिला को शीघ्र ही अंबेडकर आवास दिलाने की मांग की। कहा कि महिला अत्यंत गरीब व निहायत परिवार से है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories