TOP BANNER
Sponsored

पूर्व विधायक ने बीडीओ से मुलाकात कर समस्याओं से कराया अवगत, दिव्यांग महिला को दिलाई साइकिल

गावां : बीते गुरुवार को गावां प्रखंड मुख्यालय के समक्ष भाकपा माले के द्वारा जनता के जन समस्याओं को लेकर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम किया गया था। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं राज्य सरकार को मांग पत्र सौंपा गया था। शुक्रवार को इस मसले पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने गावां प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगोपाल

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 6, 2021 Aug 6 45 Views
Share

गावां : बीते गुरुवार को गावां प्रखंड मुख्यालय के समक्ष भाकपा माले के द्वारा जनता के जन समस्याओं को लेकर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम किया गया था। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं राज्य सरकार को मांग पत्र सौंपा गया था। शुक्रवार को इस मसले पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने गावां प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय से मिलकर जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया और मांग पत्र के कई बिन्दुओं पर चर्चा की।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जितने भी गरीबों का नाम पीएम आवास सूची से हटाया गया उसे 20 अगस्त तक फिर से जोड़ने की दिशा में पहल किया जाएगा। वहीं दुर्घटना और बज्रपात से जितने भी लोगों की मृत्यु हुई है उनके परिजनों को भी बहुत जल्द सरकारी मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही सैकड़ों केवाला जो लंबित पड़ा है उसे बहुत जल्द कैम्प लगाकर दाखिल ख़ारिज किया जायेगा।

पूर्व विधायक ने कहा कि स्थाई बीडीओ एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के लिए बहुत जल्द मुख्यमंत्री से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के द्वारा जो भी शिकायतें मिल रही है अधिकारी उस पर खरा उतरनें का काम करें, नहीं तो भाकपा माले चुप नहीं बैठेगी। बाद में उन्होंने प्रखंड मुख्यालय में जल स्वच्छता विभाग द्वारा बनी शौचालय को भी चालू करवाने के दिशा में पहल करने का निर्देश दिया।

MIDDLE
Sponsored

वहीं उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी की उपस्थिति में एक दिव्यांग महिला को साइकिल वितरण कर आर्थिक सहयोग भी किया। उन्होंने कहा कि पूर्ण रूप से केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा ऐसी योजनाएं चलाई जानी चाहिए जिससे दिव्यांग भी सम्मानित जीवन जी सकते हैं।

मौके पर जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव, पूर्व उप प्रमुख केदार यादव, कन्हाई राम, अकलेश यादव, नरेश राणा, रंजीत यादव, पिंटू कुमार, ब्रजेश यादव समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories