TOP BANNER
Sponsored

आज रात 8 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगी 34 घंटे का सम्पूर्ण लॉकडाउन

गिरिडीह : झारखण्ड में चल रहे अनलॉक 5 के तहत आज रात आठ बजे से 34 घंटे का पूर्ण लॉकडाउन शुरू हो जाएगा। पूरे राज्य में इस दौरान जरूरी चीजों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी।बाजार बंद रहेंगे, पार्क-रेस्‍टोरेंट्स, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल,अन्य बंद रहेंगे। पूर्ण लाॅकडाउन के दौरान फल-सब्‍जी,राशन दुकान,मिठाई और अन्‍य खाने-पीने की

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 10, 2021 Jul 10 47 Views
Share

गिरिडीह : झारखण्ड में चल रहे अनलॉक 5 के तहत आज रात आठ बजे से 34 घंटे का पूर्ण लॉकडाउन शुरू हो जाएगा। पूरे राज्य में इस दौरान जरूरी चीजों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी।बाजार बंद रहेंगे, पार्क-रेस्‍टोरेंट्स, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल,अन्य बंद रहेंगे। पूर्ण लाॅकडाउन के दौरान फल-सब्‍जी,राशन दुकान,मिठाई और अन्‍य खाने-पीने की वस्‍तुओं की दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि इस पूर्ण लॉकडाउन के दौरान दवा दुकान, डाइग्‍नोस्टिक सेंटर, क्लिनिक, अस्‍पताल, दूध के आउटलेट, पेट्रोल पंप, एनपीजी आउटलेट, सीएनजी आउटलेट, रेस्‍टोरेंट्स से भोजन की होम डिलिवरी और हाइवे पर स्थित ढाबा आदि खुले रहेंगे।साथ ही कोल्‍ड स्‍टोरेज, वेयरहाउस, सामानों की आवाजाही आदि को भी अनुमति दी गई है।

बता दें कि राज्‍य की हेमंत सरकार ने कोरोना के बढ़ते केस के कारण इस वर्ष 22 अप्रैल को लॉकडाउन घोषित किया था। उसके बाद संक्रमण के कम होने के साथ ही लॉकडाउन में छूट दी गई। अभी अनलॉक 5 के तहत राज्‍य में सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक बाजार खोलने के अनुमति दी गई है।साथ ही पार्क, सिनेमा हॉल, रेस्‍टोरेंट्स, शॉपिंग मॉल, डिपार्टमेंटल स्‍टोर को खोलने की अनुमति मिली है। हालांकि रेस्‍टोरेंट्स-बार, सिनेमा हॉल-मल्‍टीप्‍लेक्‍स, थि‍येटर को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही खोलने की अनुमति मिली है। अनलॉक 5 में क्‍लब बंद ही रहेंगे।शिक्षण संस्थान बंद है।सरकार की ओर से 30 जून के आदेश का पालन किया जा रहा है।30 जून के आदेश में कहा गया था अगले आदेश तक ये सभी नियमों का पालन किया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories