Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

रमेश बैस होंगे झारखंड के नए राज्‍यपाल, सात बार सांसद रहने का बनाया है रिकॉर्ड

104
Below feature image Mobile 320X100

रमेश बैस झारखंड के नए राज्‍यपाल बनाए गए हैं। वे वर्तमान राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू की जगह लेंगे। रमेश बैस फिलहाल त्रिपुरा के राज्‍यपाल हैं। छत्‍तीसगढ़ के मूल निवासी बैस रायपुर से लोकसभा सदस्‍य रहे हैं। छत्‍तीसगढ़ से लगातार सात बार सांसद बनने का उन्‍होंने कीर्तिमान बनाया था। दो अगस्‍त 1947 को जन्‍मे बैस केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे हैं। जुलाई 2019 में वे त्रिपुरा के राज्‍यपाल बनाए गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

18 मई 2015 को झारखंड की राज्‍यपाल बनाई गईं द्रौपदी मुर्मू भी छत्‍तीसगढ़ की ही निवासी हैं। झारखंड की पहली महिला राज्‍यपाल बनने का गौरव द्राैपदी मुर्मू को हासिल हुआ। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा विधानसभा में रायरंगपुर से विधायक रहीं हैं। राज्‍य सरकार में वह मंत्री भी रहीं। 2 अगस्‍त 1947 में जन्‍मे रमेश बैस 2019 से त्रिपुरा के राज्‍यपाल हैं। ये अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में पर्यावरण व वन राज्‍य मंत्री रह चुके हैं। रमेश झारखंड के 10वें राज्‍यपाल बनाए गए हैं।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250