TOP BANNER
Sponsored

कोरोना से जंग जीत रहा है झारखंड, संयम से टूट रही है संकमण की चेन

झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या दोगुना होने की रफ्तार में लगातार आ रही है कमी  अच्छी खबर : झारखंड कोरोना से जारी जंग जीत रहा है. लोगों के संयम से राज्य में कोरोना संक्रमण की चेन टूट रही है. राज्य सरकार द्वारा लागू किये गए सख्त पाबंदियों के सकारात्मक नतीजे अब सामने आने लगे

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 7, 2021 May 7 38 Views
Share

झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या दोगुना होने की रफ्तार में लगातार आ रही है कमी 
अच्छी खबर : झारखंड कोरोना से जारी जंग जीत रहा है. लोगों के संयम से राज्य में कोरोना संक्रमण की चेन टूट रही है. राज्य सरकार द्वारा लागू किये गए सख्त पाबंदियों के सकारात्मक नतीजे अब सामने आने लगे है. झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या दोगुना होने की रफ्तार में लगातार कमी आ रही है. राज्य के डबलिंग रेट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. डबलिंग रेट से मतलब है कि राज्य में कितने दिन में कोरोना के मामले दोगुने हो रहे हैं.

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 22 अप्रैल को झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तौर पर कई पाबंदियां लागू की थी. इन पाबंदियों का मकसद राज्य में कोरोना संक्रमण की चेन को तोडना था. 22 अप्रैल को राज्य का डबलिंग रेट 26.65 दिन था. यानी राज्य में लगभग 26 दिनों में कोरोना के मामले दोगुना हो रहे थे. अब जब स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दो हफ्ते बीत चुके है और स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का तीसरा सप्ताह शुरू हो चुका है, ऐसे में कल यानी गुरूवार, 6 मई को राज्य का डबलिंग रेट बढ़कर 33.24 दिन हो गया है. यानी स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह से पहले जहां राज्य में 26 दिन में कोरोना के मामले दोगुने हो रहे थे, वहीं अब इसकी रफ्तार में कमी आयी है. और अब लगभग 33 दिनों में मामले दोगुने हो रहे है.

जाहिर है, राज्य सरकार द्वारा लागू पाबंदियों और आम लोगों के सहयोग ने झारखंड में कोरोना संक्रमण की चेन को कमजोर किया है. मगर हालात अब भी इतने सामान्य नहीं हुए है कि लोग लापरवाही बरतना शुरू कर दें. याद रखें, हमारे संयम और अनुशासन ने हमें कोरोना के खिलाफ जंग में मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा किया है, मगर आपकी छोटी सी लापरवाही इतने दिनों की मेहनत पर पानी फेर सकती है. और संक्रमण को राज्य में बढ़ने का मौका दे सकती है. इसीलिए सरकार द्वारा 13 मई की सुबह 6 बजे तक जारी स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का पालन करें, और जरुरत होने पर ही घरों से बाहर निकलें.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories