TOP BANNER
Sponsored

कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता टीम का गठन, बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील

गावां :वैश्विक महामारी के संकट से देश जूझ रहा है। राज्य और केंद्र सरकार द्वारा हर संभव प्रयास भी किया जा रहा है कि लोग इस जानलेवा वायरस से खुद भी बचें और अपनों को भी कैसे बचाएं। जिला प्रशासन से लेकर प्रखंड सह अंचल के सभी पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस व मीडियाकर्मी सभी ग्राम

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 26, 2021 Apr 26 45 Views
Share

गावां :वैश्विक महामारी के संकट से देश जूझ रहा है। राज्य और केंद्र सरकार द्वारा हर संभव प्रयास भी किया जा रहा है कि लोग इस जानलेवा वायरस से खुद भी बचें और अपनों को भी कैसे बचाएं। जिला प्रशासन से लेकर प्रखंड सह अंचल के सभी पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस व मीडियाकर्मी सभी ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और संगठनों के लोग इस वैश्विक महामारी की रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक करने में लगे हैं। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के सहायक परियोजना पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वे लोग 17 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के साथ, प्रखण्ड अंतर्गत सभी बाल मित्र ग्रामों में गठित समूहों के साथ आपसी समन्वय बनाए हुए हैं,

सभी ग्राम पंचायतों एवं समूहों के साथ सुबह और शाम में टेलीफोन एवं जूम मीटिंग के माध्यम से अपील भी कर रहे हैं, वार्ड स्तर पर लोगों से सामाजिक दूरी का पालन, मुंह पर मास्क लगाने, बाज़ार एवं हटिया न जाने और भीड़ न जमा करने को लेकर आग्रह भी कर रहे हैं। कहा कि अन्य राज्यों से घर लौट रहे लोगों से कोरोना जांच करवाने को भी कह रहे हैं। टीकाकरण को लेकर लोगों में उदासीनता है, उसे भी वे लोग दूर करने हेतु सोमवार से सार्थक पहल भी शुरू कर दिया गया है।
हमें हर हाल में इस संकटकाल से बाहर निकलना है। ग्राम पंचायतों के प्रधानों और जनप्रतिनिधियों से अपील है कि सभी लोग इस त्रासदी से बाहर निकलने हेतु लोगों को सामाजिक दूरी सहित सभी गाइड लाइन के बारे में विस्तार से समझाएं। कोरोना से बचाव को लेकर कोरोना जागरूकता टीम भी बनाया गया है। जिसमें 17 ग्राम पंचायतों के मुखिया, प्रखण्ड के सभी पदाधिकारी, मीडिया के मित्र और कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के लोग शामिल हैं। उसमें भी सुझाव और विचार साझा कर सकते हैं।
यह समय संयुक्त रूप से कुछ करने का है, इस त्रासदी से बाहर निकलने का है। 17 ग्राम पंचायतों तक कोरोना से बचाव को लेकर सत्यार्थी फाउंडेशन के सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, उदय राय, मो.आरिफ़ अंसारी,कृष्णा पासवान, सुरेन्द्र सिंह,विरेंद्र यादव, विककू कुमार,श्रीराम कुमार, अनिल कुमार, राजेश शर्मा, शिवशक्ति कुमार, भीम चौधरी, अमित कुमार, पंकज कुमार, नीरज कुमार, सतीश मिस्त्री, वेंकटेश प्रजापति और प्रीति कुमारी निरंतर लगे हुए हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories