TOP BANNER
Sponsored

महावीर जयंती को लेकर उपायुक्त ने जारी किया आदेश.जैन धर्मावलंबियों से घर में पर्व मनाने की अपील

गिरिडीह : वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से बचाव व रोकथाम के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह हेतु जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन कराने हेतु उपायुक्त द्वारा 25 अप्रैल को महावीर जयंती के आयोजन को लेकर दिशा निर्देश जारी किया है। जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी जी की जन्म जयंती

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 24, 2021 Apr 24 39 Views
Share

गिरिडीह : वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से बचाव व रोकथाम के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह हेतु जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन कराने हेतु उपायुक्त द्वारा 25 अप्रैल को महावीर जयंती के आयोजन को लेकर दिशा निर्देश जारी किया है। जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी जी की जन्म जयंती रविवार को मनाई जाऐगी।गिरिडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सभी जैन धर्मावलंबियो से अनुरोध किया है कि वर्तमान समय में संक्रमण में तेजी आयी है।

संक्रमण के बढ़ते प्रसार को ध्यान में रखते हुए हमसभी लोगों को सरकार द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के दिशा-निर्देशों का सख्त अनुपालन करना जरूरी है ताकि महामारी को नियंत्रित रखा जा सके। जैन धर्म से जुड़े लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए जिला प्रशासन ने सभी जैन धर्मावलंबियों से अपील किया कि सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए पर्व अपने घरों में मनाएं।इसके लिये उपायुक्त ने मधुबन पीरटांड़ पारसनाथ की पहाड़ी इलाकों में विशेष निगरानी के लिए संबंधित वीडियो को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories