TOP BANNER
Sponsored

दंडाधिकारी ने सर्जिकल विक्रेताओं की रेट लिस्ट की जांच, ऑक्सीमीटर की कालाबाजारी की मिली थी सूचना

गिरिडीह : कोरोना त्रासदी के कारण झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है इस आंशिक लॉकडॉन का कुछ लोग नाजायज फायदा लेने में जुट गए हैं।कोरोना महामारी में सबसे ज्यादा दवाओं और सर्जिकल सामानों की कालाबाजारी की सूचना ज्यादा मिल रही है शनिवार को जिला प्रशासन ने ऐसे कालाबाजारीयों को सबक सिखाने के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 24, 2021 Apr 24 17 Views
Share

गिरिडीह : कोरोना त्रासदी के कारण झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है इस आंशिक लॉकडॉन का कुछ लोग नाजायज फायदा लेने में जुट गए हैं।कोरोना महामारी में सबसे ज्यादा दवाओं और सर्जिकल सामानों की कालाबाजारी की सूचना ज्यादा मिल रही है शनिवार को जिला प्रशासन ने ऐसे कालाबाजारीयों को सबक सिखाने के लिए अभियान चलाया। दंडाधिकारी धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में ड्रग इंस्पेक्टर ने शहरी क्षेत्र के बक्सीडी रोड स्थित गणेश सर्जिकल इम्पोरियम और मां एजेंसी सर्जिकल सामानों के विक्रेता के यहां दबिश दी।

इस दौरान दंडाधिकारी ने फिलहाल सबसे ज्यादा जरूरी ऑक्सीमीटर की खरीद बिक्री की जांच की और उससे जुड़ा डाटा दुकानदारों से इकट्ठा किया।इस संबंध में दंडाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने कहा कि ऑक्सीमीटर की कालाबाजारी की सूचना प्रशासन को मिल रही थी।जिसे देखते हुए यह जांच किया गया है फिलहाल सर्जिकल विक्रेताओं से कुछ जरूरी सर्जिकल समानो की रेट लिस्ट ली गई है।जिसका मिलान किया जा रहा है।इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि गिरिडीह शहर में दवाओं की कोई कमी नहीं है लोग ऊंचे दामों में दवाओं की खरीद ना करें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories