TOP BANNER
Sponsored

शिक्षक के रूप में विद्यालय पहुंचे एसडीपीओ, छात्रों का किया मार्गदर्शन

सरिया : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम बुधवार को शिक्षक की भूमिका में उत्क्रमित मध्य विद्यालय चन्द्रमारणी के छात्रों के बीच पहुंचे. इस क्रम में उन्होंने 8 वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से बातचीत करते हुए उनके भविष्य में तय किये गये लक्ष्य को जाना. मौके पर उन्होंने बच्चों को मार्गदर्शन भी किया. इसके साथ

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 17, 2021 Mar 17 40 Views
Share

सरिया : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम बुधवार को शिक्षक की भूमिका में उत्क्रमित मध्य विद्यालय चन्द्रमारणी के छात्रों के बीच पहुंचे. इस क्रम में उन्होंने 8 वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से बातचीत करते हुए उनके भविष्य में तय किये गये लक्ष्य को जाना. मौके पर उन्होंने बच्चों को मार्गदर्शन भी किया. इसके साथ ही विद्यालय के छात्राओं से सामान्य ज्ञान से संबंधित कई जानकारियों का आदान-प्रदान किया.

उन्होंने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती है. लड़कियां पढ़ाई में अव्वल हो रही हैं. जिसका नतीजा आज देखने को मिल रहा है. आईएएस, आईपीएस जैसे उच्च पदों पर महिलाओं की संख्या बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि उनके जीवन में घटने वाली छोटी-छोटी घटनाओं को अपने शिक्षक और माता-पिता से जरूर शेयर करें.

इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि विद्यालय तथा विद्यार्थी जीवन व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण काल होता है. जिसमें माता-पिता तथा शिक्षकों का लक्ष्य को प्राप्त कराने में महत्वपूर्ण योगदान होता है. ऐसे समय में आप जैसे बच्चे यदि लगन पूर्वक अध्ययन करेंगे तो सफलता आवश्यक रूप से हासिल होगी.

MIDDLE
Sponsored

इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका किरण वर्मा, एल एन पांडेय, निर्मल कुमार मंडल, स्वाति कुमारी, नेमंती देवी, कलावती देवी,विद्यार्थियों में प्रिंस कुमार, यशोदा कुमारी,नीलम कुमारी, संदीप कुमार,नीरज कुमार, आशीष कुमार, नीलम कुमारी, काजल कुमारी,स्नेहा कुमारी, अमन मंडल समेत दर्जनों बच्चे उपस्थित थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories