TOP BANNER
Sponsored

हड़ताल के दूसरे दिन भी बैंकों में लटका रहा ताला, कर्मियों ने किया प्रदर्शन

गिरिडीह : UFBU के आह्वान पर बैंक कर्मियों का हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा. बैंक हड़ताल के कारण बैंकों में मंगलवार को भी ताले लटके रहे. हड़ताल के कारण दूसरे दिन भी डेढ़ सौ करोड़ से ज्यादा के कारोबार प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है. हड़ताली बैंक कर्मियों ने प्राइवेटाइजेशन

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 16, 2021 Mar 16 35 Views
Share

गिरिडीह : UFBU के आह्वान पर बैंक कर्मियों का हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा. बैंक हड़ताल के कारण बैंकों में मंगलवार को भी ताले लटके रहे. हड़ताल के कारण दूसरे दिन भी डेढ़ सौ करोड़ से ज्यादा के कारोबार प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है. हड़ताली बैंक कर्मियों ने प्राइवेटाइजेशन के खिलाफ बैंकों के समक्ष बैनर पोस्टर लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.

इस दौरान UFBU के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार चौरसिया ने सभी सदस्यों को हड़ताल के पूर्ण सफलता के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार सत्ता मद में चूर होकर अपने पूंजीपति दोस्तों के हाथों इस देश की संस्थाओं को बेचने पर आमादा है.

उन्होंने कहा कि भारत के बैंकों में गरीब जनता की खून पसीने की कमाई जमा है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक इस देश का मेरुदंड है और देश के लोग का सार्वजनिक बैंकों पर विश्वास है, लेकिन जो पूंजीपति सार्वजनिक बैंकों से भारी भरकम कर्ज लेकर दवा बैठे हैं. उन्हीं के हाथों केंद्र सरकार सरकारी बैंकों का दायित्व देना चाहती है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories