TOP BANNER
Sponsored

इंटर स्टेट समन्वय को लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारियों की हुई बैठक

आपराधिक, नक्सलवाद आदि मुद्दों पर गहनता से किया गया विचार विमर्श तिसरी : तिसरी स्थित 35 वीं वाहिनी के एसएसबी कैम्प में इंटर स्टेट समन्वय स्थापित करने को लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारियों की एक बैठक बुधवार को हुई. बैठक में एसएसबी के सहायक कमांडेंट विनायक राय, सीआरपीएफ सातवीं बटालियन के कमांडेंट भारत भूषण जखमोला,जमुई जिला

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 10, 2021 Mar 10 51 Views
Share

आपराधिक, नक्सलवाद आदि मुद्दों पर गहनता से किया गया विचार विमर्श

तिसरी : तिसरी स्थित 35 वीं वाहिनी के एसएसबी कैम्प में इंटर स्टेट समन्वय स्थापित करने को लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारियों की एक बैठक बुधवार को हुई. बैठक में एसएसबी के सहायक कमांडेंट विनायक राय, सीआरपीएफ सातवीं बटालियन के कमांडेंट भारत भूषण जखमोला,जमुई जिला के एसपी प्रमोद कुमार मंडल, गिरिडीह एसपी अमित रेणु, अडिशनल एसपी गुलशन तिर्की, एसएसबी के सहायक कमान्डेंट अभिनव कुमार, खोरीमहुआ एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा, इंस्पेक्टर परमेश्वर लेयांगी,चकाई थाना प्रभारी राजीव कुमार, देवरी थाना प्रभारी संतोष कुमार, तिसरी थाना प्रभारी पिक्कू प्रसाद, लोकाय के पप्पू कुमार, एसआई साधन कुमार सहित सीआरपीएफ व एसएसबी के कई अधिकारी व जवान मौजूद थे.

बैठक के बाबत जानकारी देते हुए एसपी अमित रेणु ने बताया कि इंटर स्टेट समन्वय स्थापित करने को लेकर रेगुलर मीटिंग की गई. बैठक में अपराध, नक्सलवाद आदि विषयों पर गहनता से चर्चा करते हुए कई निर्णय लिए गए. वहीं दो जिलों व दो राज्यों के बीच बेहतर समन्वय कर एक दूसरे को सपोर्ट करते हुए अपराध व नक्सलवाद से निपटने का निर्णय लिया गया.

इधर अवैध कारोबार के मुद्दे पर एसपी अमित रेणु ने कहा कि तिसरी, गांवा, देवरी प्रखंड सहित जिले में संचालित अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर कार्रवाई के लिये रणनीति बनाई जा रही है. जो भी इसमें दोषी होंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories