TOP BANNER
Sponsored

समय पर नहीं खोला जा रहा है विद्यालय, ग्रामीणों ने किया विरोध

गावां : प्रखंड स्थित भेलवा मध्य विद्यालय में इन दिनों नियमों को ताक पर रखकर विद्यालय का संचालन किए जाने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के बाद से जब इस विद्यालय में छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए जाते है तो हमेशा उनकी पढ़ाई देर से होती है। समय

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 4, 2021 Mar 4 39 Views
Share

गावां : प्रखंड स्थित भेलवा मध्य विद्यालय में इन दिनों नियमों को ताक पर रखकर विद्यालय का संचालन किए जाने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के बाद से जब इस विद्यालय में छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए जाते है तो हमेशा उनकी पढ़ाई देर से होती है। समय पर शिक्षकों के उपस्थित नहीं होने से छात्र-छात्राएं काफी देर तक बरामदे में उनके आने का इंतजार करते रहते हैं। लोगों का यह भी आरोप है कि विद्यालय में कोविड-19 गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए किसी तरह की व्यवस्था नहीं की गई है।

इस संबंध में जब विद्यालय के पारा शिक्षक अनिल कुमार प्रियदर्शी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि समय सारिणी का बदलाव किया गया है जिस कारण उन्हें समय का पता नहीं कि कब से पढ़ाना है। इसके अलावा विद्यालय के एक और पारा शिक्षक से जब कोविड-19 को लेकर व्यवस्था की बात पूछी गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है, विद्यालय के सचिव ही इसकी जानकारी दे सकते है। वहीं विद्यालय के प्राचार्य धरमंजय कुमार से बात करने की कोशिश की गई तो उनके कार्यालय में ताला लटका मिला।
मौके पर ग्रामीण दिनेश कुमार,आनंदी कुमार,सनोज कुमार, जितेन्द्र कुमार,अनील कुमार,जितु कुमार सानु कुमार एवम सुभाष कुमार समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories