TOP BANNER
Sponsored

श्री कबीर ज्ञान मंदिर में मनाया गया सद्गुरु विवेक साहब निर्वाण महोत्सव, वृहत रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

गिरिडीह : श्री कबीर ज्ञान मंदिर गिरिडीह में सद्गुरु विवेक साहब निर्वाण महोत्सव एवं गुरु गोविंद धाम स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम की शुरुआत सद्गुरु विवेक साहब की दिव्य समाधि पूजन के साथ कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। जिसमें विभिन्न शहरों और राज्यों से आए हुए श्रद्धालु शामिल हुए। इस

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 14, 2021 Feb 14 41 Views
Share

गिरिडीह : श्री कबीर ज्ञान मंदिर गिरिडीह में सद्गुरु विवेक साहब निर्वाण महोत्सव एवं गुरु गोविंद धाम स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम की शुरुआत सद्गुरु विवेक साहब की दिव्य समाधि पूजन के साथ कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। जिसमें विभिन्न शहरों और राज्यों से आए हुए श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए समाधि पूजन किया। समाधि पूजन के दौरान ट्रस्ट परिवार के द्वारा थर्मल स्कैनिंग एवं सैनिटाइजिंग की व्यवस्था की गई थी।

वहीं पूजन कार्यक्रम के बाद रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ सीआरपीएफ कमांडेंट भारत भूषण ज़ख्मोला, सिविल सर्जन सिद्धार्थ सन्याल, सेवानिवृत्त आईएएस रामनंद सिंह, सतीश्वर प्रसाद सिन्हा, संघ के प्रांतीय प्रचारक दिलीप, सद्गुरु मां ज्ञान, ट्रस्ट परिवार के सदस्य एवं रेड क्रॉस के सदस्य द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान पंक्ति बद्ध तरीका से रक्तदाता अपनी अपनी बारी का इंतजार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रक्तदान किया। शिविर में 201 यूनिट रक्त का संग्रह कर शिविर का रोका गया, जबकि रक्तदाताओं की संख्या बाकी ही रह गई, जिन्हें वॉलिंटियर रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान सीआरपीएफ कमांडेंट ने लोगों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा, श्री कबीर ज्ञान मंदिर द्वारा किया जानेवाले कार्यक्रम अनोखा है, जिसमें मानव कल्याण निहित है।

MIDDLE
Sponsored

सद्गुरु मां ने इस अवसर पर संघ के प्रांत प्रचारक एवं अन्य उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं के बीच अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण हेतु 11 लाख 11हजार 1सौ 11 रूपया देने की घोषणा की और किसी के प्राणों की रक्षा हेतु रक्तदान कितना आवश्यक है इसका संदेश रक्तदाताओं को दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories