TOP BANNER
Sponsored

ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत, एक घायल

परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी के चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप देवरी : चतरो-देवघर मुख्य मार्ग स्थित चतरो साप्ताहिक हाट के पास सोमवार को सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई. जबकि एक घायल है. बताया जाता है कि विपरित दिशा से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 1, 2021 Feb 1 32 Views
Share

परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी के चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप

देवरी : चतरो-देवघर मुख्य मार्ग स्थित चतरो साप्ताहिक हाट के पास सोमवार को सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई. जबकि एक घायल है. बताया जाता है कि विपरित दिशा से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में दोनों बाईक सवार बुरी तरह से घायल हो गये. आनन-फानन में 108 एम्बुलेंस के जरिए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले जाया गया. जहां एक शख्स की मौत हो गई. मृतक जमुई के चरका पत्थर थाना क्षेत्र के ढोला जोर निवासी 49 वर्षीय बालेश्वर सिंह था. वहीं घायल 40 वर्षीय किशोर सिंह है. घायल को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह लाया गया.

इधर घटना के बाद ड्राइवर घटनास्थल से ट्रक लेकर भागने लगा. इसी बीच सूचना मिलते ही देवरी पुलिस ने ट्रक को हीरोडीह में घेर कर अपने कब्जे में ले लिया. वहीं ड्राईवर चकमा देकर मौके से भाग निकला.

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है. मृतक के परिजन संदीप कुमार सिंह ने बताया कि जब घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे, तो कोई चिकित्सक नहीं थे. सिर्फ नर्स और कंपाउंडर लोग ही थे. घायल को लेकर यहां एक घंटा तक इंतजार किए तब चिकित्सक आए. अगर मेरे चाचा बालेश्वर सिंह की मृत्यु हुई तो सिर्फ और सिर्फ चिकित्सक के लापरवाही से हुई है.

MIDDLE
Sponsored

इधर देवरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं मृतक कि पत्नी गीता देवी ने देवरी थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories