TOP BANNER
Sponsored

मटरूखा में उच्च विद्यालय की स्थापना की मांग, पंचायत वासियों ने निकाला जुलूस

गिरिडीह : सदर प्रखंड के मटरूखा पंचायत में उच्च विद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीण लगातार नित नए उपाय निकालकर जिला प्रशासन का ध्यान अपनी और आकृष्ट करवाने में जुटे हैं. पिछले दिनों पूजन कार्यक्रम के बाद रविवार को पंचायत में क्षेत्र में उच्च विद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर विद्यालय

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 24, 2021 Jan 24 18 Views
Share

गिरिडीह : सदर प्रखंड के मटरूखा पंचायत में उच्च विद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीण लगातार नित नए उपाय निकालकर जिला प्रशासन का ध्यान अपनी और आकृष्ट करवाने में जुटे हैं. पिछले दिनों पूजन कार्यक्रम के बाद रविवार को पंचायत में क्षेत्र में उच्च विद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर विद्यालय निर्माण समिति मटरुखा के द्वारा एक जुलूस निकाला गया.

जुलूस में पंचायत क्षेत्र के सैकड़ों महिला पुरुषों ने हिस्सा लिया. सभी लोग मध्य विद्यालय मटरुखा से रैली निकाल कर पूरे पंचायत क्षेत्र का भ्रमण किया और जिला प्रशासन से विद्यालय स्थापना की मांग की.

ग्रामीणों ने कहा कि मटरूखा पंचायत में उच्च विद्यालय नहीं रहने से लड़कियों को आगे की शिक्षा प्राप्त करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बच्चियों को लगभग 7 – 8 किलोमीटर दूर चलकर स्कूल जाना पड़ता है. जिससे लोगों के बीच काफी आक्रोश है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मटरूखा पंचायत में उच्च विधालय की स्थापना नहीं करती है तो पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण आने वाले सभी मतदान का बहिष्कार करेंगे.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories