TOP BANNER
Sponsored

बेटे की शादी की खुशियां मना रहे थे रिटायर्ड शिक्षक, अचानक हो गई मौत

गिरिडीह : शुक्रवार की शाम बेटे की शादी की पार्टी की खुशियां मनाते रिटायर्ड शिक्षक की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक शिक्षक सुरेश नाथ मित्रा थे। वे एक साल पूर्व ही बेंगाबाद के विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद से रिटायर्ड हुए थे। वहीं बेटे की शादी के बाद शुक्रवार को वे पचम्बा

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 23, 2021 Jan 23 37 Views
Share

गिरिडीह : शुक्रवार की शाम बेटे की शादी की पार्टी की खुशियां मनाते रिटायर्ड शिक्षक की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक शिक्षक सुरेश नाथ मित्रा थे। वे एक साल पूर्व ही बेंगाबाद के विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद से रिटायर्ड हुए थे। वहीं बेटे की शादी के बाद शुक्रवार को वे पचम्बा मारवाड़ी मोहल्ला स्थित निवास स्थान में आयोजित प्रीतिभोज में वो काफी खुश मिजाज ढंग से आगंतुकों का स्वागत कर रहे थे।

परिजनों ने बताया कि खुशी में वो डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें अटैक आया। इसके बाद परिजन उन्हें नवजीवन नर्सिंग होम ले गए। जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से उत्साह का माहौल मातम में तब्दील हो गया।

घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और घटना पर अपना दुःख व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि रात में पार्टी के वक्त जब मिले तो इसका अंदाजा भी नहीं था। घटना से सभी स्तब्ध है। बताया कि मृत सुरेश नाथ मित्रा काफी मृदुभाषी व शांत स्वभाव के थे। उनके निधन से नाते रिश्तेदारों में दुःख का माहौल है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories