TOP BANNER
Sponsored

प्रकाश पुंज विद्यालय में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

गिरिडीह : सदर प्रखंड के सिरसिया, पांडेयडीह स्थित प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई. मौके पर प्रिंसिपल श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा ने कहा कि भारत रत्न नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत का एक अनमोल रत्न थे. जिन्होंने अंग्रेजों से मुकाबला करने के लिए स्वयं की

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 23, 2021 Jan 23 32 Views
Share

गिरिडीह : सदर प्रखंड के सिरसिया, पांडेयडीह स्थित प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई. मौके पर प्रिंसिपल श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा ने कहा कि भारत रत्न नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत का एक अनमोल रत्न थे. जिन्होंने अंग्रेजों से मुकाबला करने के लिए स्वयं की एक फौज आजाद हिंद की स्थापना कर पूरी दुनिया को आश्चर्य में डाल दिया था. उन्होंने संकल्प के साथ आह्वाहन किया कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा के भाषणों से नेता जी जनता को मंत्रमुग्ध कर दिया था. जिससे अंग्रेजों में खलबली मच गई थी.

कहा कि आज भी उनके जोशीले भाषण एवं विचारों को भारत के जनमानस पर अमिट है. देश के युवाओं के लिए आज भी प्रेरणा के स्रोत हैं और ऐसे वीर सपूतों की जयंती मनाना हम सबों के लिए गर्व की बात है. आज माता-पिता एवं शिक्षकों को ऐसे युवा पीढ़ी के निर्माण करने की आवश्यकता है तभी सच्चे अर्थों में नेताजी की जयंती सफल हो सकता है. आज हमें बच्चों के गढ़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निर्धारित करने की जरूरत है. कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय सिन्हा, लीलावती वर्मा, पूर्णिमा महतो, जुलियाना हेंब्रम,उमा भारती आदि लोगों की सराहनीय भूमिका रही.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories