TOP BANNER
Sponsored

वर्षगांठ पर प्रेरणा शाखा ने किया कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व अध्यक्षाओं को किया गया सम्मानित

गिरिडीह : प्रेरणा शाखा के 12 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को शहर के कुटिया मंदिर रोड स्थित युवा भवन में एक कार्यक्रम आयोजित कर प्रेरणा शाखा के पूर्व अध्यक्षाओं को सम्मानित किया गया। इस बाबत अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि जिन पूर्व अध्यक्षाओं ने अपनी मेहनत से इस प्रेरणा की नींव रखी उनको

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 20, 2021 Jan 20 31 Views
Share

गिरिडीह : प्रेरणा शाखा के 12 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को शहर के कुटिया मंदिर रोड स्थित युवा भवन में एक कार्यक्रम आयोजित कर प्रेरणा शाखा के पूर्व अध्यक्षाओं को सम्मानित किया गया। इस बाबत अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि जिन पूर्व अध्यक्षाओं ने अपनी मेहनत से इस प्रेरणा की नींव रखी उनको तहे दिल से धन्यवाद है और वो हमारी शाखा के बड़े है जिन्हें सम्मान देने से शाखा और आगे बढ़ेगा।

कार्यक्रम में लक्ष्मी शर्मा के कार्य कारिणी में लॉकडाउन के दौरान जिन सदस्याओं ने अच्छे और सराहनीय कार्य किये हैं उन्हें भी सम्मानित किया गया। पूर्व अध्यक्षाओं ने अपने अपने कार्यकाल में किये गए कार्यों के बारे में जानकारी दे कर प्रेरणा को और आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दी।
सचिव आशा खंडेलवाल ने बताया कि जिस समय उनका कार्यकाल आया उस वक्त कोरोना बीमारी का प्रकोप आगया था। पर उसमें भी कैसे उन्होंने अलग अलग प्रोजेक्ट्स किये और समाज की सेवा करते हुए समाज में प्रेरणा का नाम आगे बढ़ाया। इस कार्यक्रम में प्रेरणा की पूर्व अध्यक्षा माया वसावतिया, दीपा खेतान, सरिता मोदी, वंदना मोदी और कविता राजगढ़िया मौजूद थी। इस कार्यक्रम में प्रेरणा की अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, सचिव आशा खंडेलवाल , रिया अग्रवाल, अर्चना केडिया, ऋचा केडिया, स्वेता शर्मा सहित कई सदस्याएं मौजूद थी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories