AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पति व ससुर ने की थी विवाहिता की हत्या, गावां में बोरे बंद मिली थी लाश

गिरिडीह : बीते रविवार को गावां थाना क्षेत्र के करमघाटी जंगल में बोरे में बंद मिली महिला की लाश मामले का उद्द्भेदन पुलिस ने कर लिया है। दरअसल मृतका की हत्या कर उसके पति और ससुर ने अन्य लोगों की मदद से शव को बोरे में बांध फेंक दिया था। शुक्रवार को एसपी अमित रेणु


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : बीते रविवार को गावां थाना क्षेत्र के करमघाटी जंगल में बोरे में बंद मिली महिला की लाश मामले का उद्द्भेदन पुलिस ने कर लिया है। दरअसल मृतका की हत्या कर उसके पति और ससुर ने अन्य लोगों की मदद से शव को बोरे में बांध फेंक दिया था। शुक्रवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को गावां थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि प्लास्टिक की बोरी में बांध कर एक अज्ञात महिला का शव थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मघाटी जंगल में पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक 2 के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि शव छपरा निवासी राजेंद्र यादव की पुत्री ममता देवी की थी।

उसकी शादी 1 साल पहले फरवरी 2020 में छपरा जिला के निवासी मुसाफिर यादव के पुत्र राजन यादव से हुई थी। वहीं घटना से चार महीना पहले से मृतका ममता देवी असनाबाद, कोडरमा स्थित खटाल में अपने पति व अन्य के साथ रह रही थी। शादी के कुछ दिन बाद पति पत्नी के बीच संबंध अच्छा नहीं रहने के कारण अक्सर विवाद व झगड़ा होते रहता था। 7 जनवरी को मृतका ममता को राजन यादव, उसके बड़े भाई पंकज यादव, पिता मुसाफ़िर यादव ने मिलकर मारपीट की थी। जिससे ममता देवी की मृत्यु हो गई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मौत के बाद मुसाफिर यादव अपने बेटे और रिश्तेदार की मदद से बोरे में बंद कर एक पिकअप वैन में लोड करके मृतिका को कर्मघाटी जंगल के खाई में ले जाकर उसकी पहचान छुपाने के लिए चेहरा को पत्थर से विकृत कर फेंक दिया।

एसपी ने बताया कि इस काण्ड में सम्मलित मुसाफिर यादव, पंकज राय, राजन राय मारपीट में शामिल था। वहीं उमा राय, रामजी राय, बिरालाल राय, छोटेलाल यादव ममता देवी के शव को छुपाने में साथ दिया। सभी अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस मामले में पुलिस ने एक मोटर साइकिल, पिकअप वैन और दो मोबाइल भी बरामद किया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories