TOP BANNER
Sponsored

पूजा अर्चना कर राममंदिर निर्माण के लिए धनसंग्रह में जुटे राम भक्त

गिरिडीह : संपूर्ण भारत वर्ष में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह का कार्य मंकर सक्रांति से शुरू हो गया है. गिरिडीह शहर व प्रखंडों में भी विश्व हिंदू परिषद और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राम जन्मभूमि धन संग्रह कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को राम जानकी और वीर बजरंग बली के पूजा अर्चना

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 15, 2021 Jan 15 19 Views
Share

गिरिडीह : संपूर्ण भारत वर्ष में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह का कार्य मंकर सक्रांति से शुरू हो गया है. गिरिडीह शहर व प्रखंडों में भी विश्व हिंदू परिषद और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राम जन्मभूमि धन संग्रह कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को राम जानकी और वीर बजरंग बली के पूजा अर्चना के साथ की. गिरिडीह नगर के कोलडीहा सिरसिया, पंचबा, झरियागादी, बड़ाचौक, भण्डारीडीह, कचहरी चौक, बरगंडा, जयप्रकाश नगर, वनांचल कॉलेज के पास विधिवत पूजा अर्चना कर रामभक्त धन संग्रह कार्यक्रम में जुट गए हैं.

इधर राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह को लेकर प्रखंडों में भी विश्व हिंदू परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया. बेंगावाद, तीसरी समेत जिले के सभी प्रखंडों में रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण को लेकर धन संग्रह अभियान को लेकर पूजा अर्चना किया गया. इसके बाद सभी जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए लोगों से इस पुनीत कार्य में सहभागिता का आह्वान किया और मंदिर निर्माण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories