TOP BANNER
Sponsored

वेंटिलेटर तोड़ चोरों ने दुकान में किया हाथ साफ

सरिया : थाना क्षेत्र के कालीमंडा रोड में शुक्रवार की रात चोरों ने एक दुकान में चोरी कर दुकान में रखे नगद पर हाथ साफ कर दिया। बताया गया कि सरिया हाईस्कूल के पीछे कालीमंडा रोड स्थित श्री राम इंटरप्राइजेज में वेंटिलेटर तोड़ चोरों ने घटना को अंजाम दिया। घटना के बाबत भुक्तभोगी राजेंद्र प्रसाद

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Dec 26, 2020 Dec 26 48 Views
Share

सरिया : थाना क्षेत्र के कालीमंडा रोड में शुक्रवार की रात चोरों ने एक दुकान में चोरी कर दुकान में रखे नगद पर हाथ साफ कर दिया। बताया गया कि सरिया हाईस्कूल के पीछे कालीमंडा रोड स्थित श्री राम इंटरप्राइजेज में वेंटिलेटर तोड़ चोरों ने घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाबत भुक्तभोगी राजेंद्र प्रसाद मंडल ने बताया कि वे पेप्सी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। हर दिन की तरह वो शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 8 बजे दुकान बंद कर चले गए। शनिवार सुबह जब वापस उन्होंने दुकान खोला तो देखा कि सारे सामान इधर उधर बिखरे पड़े है। वहीं गल्ला तोड़ चोर उसमें रखे नगद लगभग 30 हजार ले गए। इस दौरान एक, दो नोट दुकान में ही पड़े मिले। घटना को लेकर सरिया थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories