TOP BANNER
Sponsored

साइबर अपराधियों पर कसा शिकंजा, गांडेय व बेंगाबाद से 9 गिरफ्तार

गिरिडीह : साइबर अपराध के रोकथाम में जुटी पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बेंगाबाद और गांडेय थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है। रविवार को पुलिस लाइन में प्रशिक्षु आईपीएस हारिश बिन जमा ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 6, 2020 Dec 6 45 Views
Share

गिरिडीह : साइबर अपराध के रोकथाम में जुटी पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बेंगाबाद और गांडेय थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है। रविवार को पुलिस लाइन में प्रशिक्षु आईपीएस हारिश बिन जमा ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी फ्रॉम ऐप के माध्यम से मैसेज, बहलाकर ठगी करने, एटीएम से पैसा निकालने, सीएसपी का प्रयोग कर ठगी करने समेत अन्य हथकंडों के जरिये लोगों के खाते में सेंधमारी करते थे।

गिरफ्तार अपराधियों में शिबू रवानी, संजय कुमार पंडित, अजय कुमार पंडित, विक्की मंडल, रंजीत सोनार, अशोक पंडित, मुकेश मंडल, उदय मंडल, अजय कुमार पंडित शामिल है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने मोबाइल, आधार कार्ड के अलावे अन्य आपत्तिजनक सामान को बरामद किया है। कहा कि साइबर अपराध पर रोकथाम के लिए लगातार पुलिस प्रयासरत है।

MIDDLE
Sponsored

प्रेसवार्ता में साइबर डीएसपी संदीप सुमन, साइबर थाना प्रभारी सुरेश मंडल आदि शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories