TOP BANNER
Sponsored

जमुआ प्रखण्ड के 238 मतदान केंद्र में दो दिवसीय विशेष मतदाता शिविर का हुआ समापन ,अंचलाधिकारी ने सभी मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।

गिरिडीह : विशेष मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत शनिवार से आयोजित दो दिवसीय विशेष मतदाता शिविर का समापन रविवार को हो गया।जमुआ के मतदान केंद्र संख्या 224,225,226,227 पर पोबी बीएलओ पुष्पा देवी,अंजली देवी,सरिता कुमारी,रूबेदा खातून,पर्यवेक्षक मो जुनैद आलम सहित प्रखंड के 238 मतदान केंद्र में बीएलओ द्वारा मतदाता सूची प्रदर्शित किया गया। मतदाताओ ने सूची

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 6, 2020 Dec 6 37 Views
Share

गिरिडीह : विशेष मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत शनिवार से आयोजित दो दिवसीय विशेष मतदाता शिविर का समापन रविवार को हो गया।जमुआ के मतदान केंद्र संख्या 224,225,226,227 पर पोबी बीएलओ पुष्पा देवी,अंजली देवी,सरिता कुमारी,रूबेदा खातून,पर्यवेक्षक मो जुनैद आलम सहित प्रखंड के 238 मतदान केंद्र में बीएलओ द्वारा मतदाता सूची प्रदर्शित किया गया। मतदाताओ ने सूची में अपना नाम दर्ज है या नही देखकर संतुष्ट हुए। बीएलओ द्वारा फॉर्म 6,7,8 भरा गया। प्रखंड मतदाता निबंधक सहायक पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी रामबालक कुमार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बीएलओ व पर्यवेक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

इस वावत अंचलाधिकारी ने कहा की भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्र में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 के तहत विशेष मतदाता शिविर का आयोजन 16 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक किया गया है। जमुआ प्रखण्ड के 238 मतदान केंद्र में प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए एक बीएलओ व सहयोग के लिए 24 पर्यवेक्षक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।इस अवसर पर मुखिया नकुल कुमार पासवान, मो सिराज आदि भी मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories