TOP BANNER
Sponsored

दिल्ली चुनाव में भाजपा के चाणक्य को भी बांटना पड़ता है पर्चा – दिनेश यादव

गिरिडीह : आम आदमी पार्टी गिरिडीह की एक बैठक सोमवार की देर शाम की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा ने की । बैठक में धनवार, जमुआ, गिरिडीह और डुमरी विधानसभा के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के केन्द्रीय पर्यवेक्षक दिनेश कुमार यादव

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 24, 2020 Nov 24 52 Views
Share

गिरिडीह : आम आदमी पार्टी गिरिडीह की एक बैठक सोमवार की देर शाम की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा ने की । बैठक में धनवार, जमुआ, गिरिडीह और डुमरी विधानसभा के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के केन्द्रीय पर्यवेक्षक दिनेश कुमार यादव ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों के जरूरत की राजनीति करती है , व्यवस्था परिवर्तन की राजनीति करती है और काम की राजनीति करती है । धर्म – जाति , क्षेत्र, अगडा- पिछड़ा की राजनीति नहीं करती। इसलिए दिल्ली चुनाव में भाजपा के चाणक्य को भी घर-घर जाकर खुद पर्चा बांटना पड़ता है । उन्होंने कहा कि झारखंड के बीस साल पूरे हो गए और बीस साल में सोलह साल भाजपा ने शासन किया। बावजूद झारखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था ठीक नहीं हुई।

झारखंड देश का सबसे ज्यादा खनिज संपदा वाला राज्य है। यहाँ कोयला , अबरख , लोहा , ताम्बा , बाॅक्साइट , चुना पत्थर , काइनाइट आदि प्रचूर मात्रा में भरा हुआ है और यहाँ के नौजवान पलायन करने को मजबूर हैं।

MIDDLE
Sponsored

उन्होंने कहा कि झारखंड में ईमानदार राजनीति की जरूरत है जिसका विकल्प केवल आम आदमी पार्टी है ।

बैठक में संगठन निर्माण और आगामी पंचायत चुनाव पर विस्तार से चर्चा करते हुए जिला संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन की राजनीति पंचायत से शुरू करने की जरूरत है। पंचायती राज का सपना भटक गया है । श्री शर्मा ने कहा कि पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर के लिए जनता ने मुखिया , प्रमुख और जिला परिषद अध्यक्ष बनाया लेकिन व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं हुआ । उन्होंने कहा कि दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति हुई जिसे दुनिया देख रही है । उन्होंने कहा कि सता परिवर्तन नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए नौजवानों को आगे आने की जरूरत है।

नगर अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि दिल्ली में एक यूनिट बिजली नहीं बनता बावजूद वहां लोगों को 200 यूनिट बिजली फ्री मिल रही है । और झारखंड में कोयला और पानी दोनों से बिजली बनती है फिर भी यहाँ के लोग महँगी बिजली खरीदने को मजबूर हैं । धनवार विधानसभा प्रभारी सागर कुमार चौधरी ने कहा कि पंचायत चुनाव में शिक्षित नौजवानों को आगे आने की जरूरत है ।

MIDDLE
Sponsored

बैठक में श्रमिक विकास संगठन के जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा , यूथ विंग के जिला सचिव अभिषेक सिन्हा , दिलीप सिंह , अरूण यादव , मेराज आलम , तेज नारायण महतो , कुर्बान अंसारी , जियाउल हक , विजय महतो , साजीद हुसैन , तैयब अंसारी , सीता राम महतो , लोकनाथ महतो सहित कई लोग मौजूद थे ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories