TOP BANNER
Sponsored

मोंगिया प्रीमियम अगरबत्ती किया गया लॉन्च, आत्मनिर्भर भारत योजना की है मुहिम

  गिरिडीह : मोंगिया ग्रुप के नए उत्पाद मोंगिया प्रीमियम अगरबत्ती की विधिवत लॉन्चिंग सोमवार को भव्य रुप से बरमसिया चिल्ड्रेन्स पार्क में की गई। मौके पर अतिथि के रूप में मोंगिया ग्रुप के चेयरमैन डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया,निर्देशक त्रिलोचन मोंगिया व हरिंदर सिंह मोंगिया उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान शानदार मंच से इस नए

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 23, 2020 Nov 23 57 Views
Share

 

गिरिडीह : मोंगिया ग्रुप के नए उत्पाद मोंगिया प्रीमियम अगरबत्ती की विधिवत लॉन्चिंग सोमवार को भव्य रुप से बरमसिया चिल्ड्रेन्स पार्क में की गई। मौके पर अतिथि के रूप में मोंगिया ग्रुप के चेयरमैन डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया,निर्देशक त्रिलोचन मोंगिया व हरिंदर सिंह मोंगिया उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के दौरान शानदार मंच से इस नए उत्पाद को विधिवत रूप से फीता काटकर लांच किया गया। बताया गया कि मोंगिया ग्रुप नें केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत योजना को गति देने की मुहिम छेड़ी है।वहीं राज्य सरकार के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम को भी ताकत दी है।

दरअसल कोरोना काल में रोजगार के संकट के बीच महिलाओं को रोजगार देने के लिए मोंगिया ग्रुप की सामाजिक इकाई मोंगिया ग्रीन फाउंडेशन के सौजन्य से अगरबत्ती निर्माण परियोजना की शुरुआत की गई। प्रोजेक्ट हेड अभिषेक सहायक व प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रतीक्षा शर्मा की देखरेख में संचालित इस परियोजना के तहत बेहतर क्वालिटी की अगरबत्ती का निर्माण करवाया गया है। इसी उत्पाद को मोंगिया ब्रांड से बाजार में उतारने के लिए लॉन्चिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया था।

MIDDLE
Sponsored

परियोजना में जोड़ी गई 100 महिलाएं

बताया गया कि फिलहाल एक सौ महिलाओं को इस परियोजना से जोड़ा गया है।तमाम महिलाओं को प्रशिक्षित लोगों के द्वारा अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही उनके द्वारा निर्मित सामग्रियों को बाजार में बेचने की तैयारी भी चल रही है। बताया गया कि फिलहाल आत्मनिर्भर भारत योजना की पहली कड़ी है।इसके बाद अन्य उत्पादों को भी इस परियोजना के तहत लाकर और भी महिलाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा।

महिला सशक्तिकरण के साथ होगा कौशल विकास

MIDDLE
Sponsored

उत्पाद की लॉन्चिंग के बाद डॉक्टर गुनवंत सिंह मोंगिया नें कहा कि यह परियोजना ना सिर्फ आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण को गति दे रही है, बल्कि इससे कौशल विकास भी हो रहा है। जो महिलाएं इनके प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षित हो रही हैं वह देश दुनिया में कहीं भी जाकर रोजगार पा सकती हैं। इसके अलावा प्रशिक्षित महिलाएं अपने स्वयं का रोजगार भी कर सकती है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल अगरबत्ती निर्माण के क्षेत्र में काम किया जा रहा है। आगे अन्य कई उत्पाद को भी इसी माध्यम से बाजार में लांच किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्तरीय उत्पाद के जितने भी मानक है उसे पूरा करते हुए ही मोंगिया ब्रांड के उत्पादों को बाजार में उतारा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के निदेशक त्रिलोचन मोंगिया व हरिंदर सिंह मोंगिया नें प्रशिक्षु महिलाओं को शुभकामनाएं दी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रुप से अभिषेक सहाय व आदिल सिद्दीकी कर रहे थे। कार्यक्रम की सफलता में प्रतीक्षा शर्मा, निशा बरनवाल,नयन पटेल,पीयुष सागर,दिव्या सिन्हा,अंकिता कुमारी,एलेन शर्मा समेत अन्य कई लोग लगे हुए थे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन राहुल सिन्हा ने किया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories