AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नियमित पंचायत सचिवालय में नहीं बैठने वाले पंचायत सचिव व जनसेवकों पर होगी कार्रवाई

जमुआ : पंचायत सचिवालय अगर नियमित नहीं खुले तो संबंधित पंचायत सचिव एवं जनसेवक पर होगी दंडनात्मक कार्यवाही जाएगी। उक्त बातें बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित पंचायत सचिव एवं जनसेवकों को कहा। मौके पर बीडीओ कर्मकार ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान अधिकतर पंचायत सचिवालय बंद मिलतें


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जमुआ : पंचायत सचिवालय अगर नियमित नहीं खुले तो संबंधित पंचायत सचिव एवं जनसेवक पर होगी दंडनात्मक कार्यवाही जाएगी। उक्त बातें बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित पंचायत सचिव एवं जनसेवकों को कहा।

मौके पर बीडीओ कर्मकार ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान अधिकतर पंचायत सचिवालय बंद मिलतें हैं,कहा कि नियमित रूप से पंचायत सचिवालय नहीं खुलने के कारण आम जनता को अपने कार्यों को करवाने हेतु प्रखंड मुख्यालय का चक्कर काटना पड़ता है। कहा कि सभी कर्मी दो दिनों के अंदर पंचायत सचिवालय में स्थाई रूप से रहना सुनिश्चित करें,कहा आज के बाद क्षेत्र भ्रमण के दौरान अगर कोई भी पंचायत सचिवालय बंद मिला तो संबंधित पंचायत सचिव एवं जनसेवक के विरुद्ध प्रपत्र का भरा जाएगा, वहीं अन्य सभी कर्मियों को भी पंचायत भवन में नियमित रूप से रहना है।

समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास का प्रखंड में खराब परफॉर्मेंस से बीडीओ काफी नाराज दिखे उन्होंने संबंधित कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए चार दिनों के अंदर सभी मॉड्यूल में अपना प्रोग्रेस रिपोर्ट बढ़ाने का निर्देश दिए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कहा कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में जमुआ प्रखंड में 1541 आवास का टारगेट था जो सभी प्रारम्भ करवाया गया जिसमें अब तक 131 आवास लंबित है। वहीं वित्तिय वर्ष 2020-21 में जमुआ प्रखंड में 1311 आवास का टारगेट था जिसमें 950 लाभुकों को प्रथम क़िस्त भेजा गया वहीं 368 लाभुकों को दूसरा क़िस्त भेजा गया बावजूद अब तक मात्र 82 आवास ही पूर्ण किया गया है।

बीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास का प्रतीक्षा सूची में अब भी प्रखंड के लगभग 400 सौ लाभुकों का पंचायतों से अभिलेख आना है,जिसे हर बार के बैठकों में योग्य लाभुकों का अभिलेख लाने का निर्देश दिया जाता है बावजूद लोग ध्यान नहीं देते हैं जो काफी खेद का विषय है। उन्होंने प्रधामनंत्री आवास के प्रखंड समन्वयक संतोष कुमार को निर्देश दिया कि जिस पंचायत का परफॉर्मेंस खराब है वैसे कर्मियों को चिन्हित कर कार्यवाई हेतु फ़ाइल बढ़ाएं।

बैठक में बीडीओ कर्मकार ने मनरेगा,14वीं एवं 15वीं वित्त तथा राशन पेंसन आदि की भी समीक्षा कर कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड के सभी कर्मी उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories