TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह कॉलेज में हंगामा, प्राचार्य ने कहा गोली मारने की दी धमकी, छात्र ने भी लगाए आरोप

गिरिडीह : गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। बाद में कॉलेज के प्राचार्य द्वारा थाने को सूचना दी गई। जिसके बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया।   इस मामले छात्र और कॉलेज प्रोफेसर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते दिखे। एक तरफ छात्र के भाई अंशु यादव

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 3, 2020 Nov 3 38 Views
Share

गिरिडीह : गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। बाद में कॉलेज के प्राचार्य द्वारा थाने को सूचना दी गई। जिसके बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया।

 

इस मामले छात्र और कॉलेज प्रोफेसर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते दिखे। एक तरफ छात्र के भाई अंशु यादव का आरोप था कि तीन दिन से वह भाई के एडमिशन को लेकर चक्कर काट रहा है। मगर माइग्रेशन में गड़बड़ी की बात कहकर उसे दौड़ाया जा रहा है। इसके बाद उसने नेट के जरिये सर्टिफिकेट दिखाया। जिसके बाद माइग्रेशन के लेमिनेशन को हटाकर लाने और अब लेट फाइन लगने की बात कही गई।

इसी को लेकर हंगामा शुरू हो गया। प्राचार्य अशोक कुमार धक्कामुक्की करने लगे और प्रोफेसर एम ऐन सिंह ने मारपीट किया। छात्र का टीशर्ट भी फाड़ दिया। छात्र का कहना था कि प्रोफेसर एम ऐन सिंह ने कहा कि वो झामुमो से है जो करना करलो।

MIDDLE
Sponsored

इधर, इस मसले पर प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि दोपहर के तीन बजे भाई का रजिस्ट्रेशन करवाने एक लड़का आया। जिसकी तिथि खत्म हो गई। जिसके बाद कल उसे माइग्रेशन से लेमिनेशन हटाकर आने को बोला गया और लेट फाइन लगने की जानकारी दी गई। जिसके बाद उसने तीन दिन से धूमने की बात कही। जिसपर उसे समझाया गया।

इसके बाद एकाउंट सेक्शन में घुस कर गाली गलौज करने लगा। जब कहा गया कि भुगतान का काम हो रहा है चेक पड़ा हुआ है तो उसने गाली देते हुए मुझे कल गोली मार देने की धमकी दे डाली। इसके बाद बकझक होने लगी और फिर वह भीड़ गया। फिर सूचना दिए जाने पर पुलिस आई और उसने माफी मांगी तो उसे छोड़ दिया गया। कहा कि कॉलेज में ऐसा माहौल नहीं होना चाहिए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories