TOP BANNER
Sponsored

11 माह से लंबित भुगतान की मांग, जल सहियाओं ने किया भूख हड़ताल

गिरिडीह : झारखण्ड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ गिरिडीह इकाई के बैनर तले 11 माह से लंबित भुगतान की मांग को लेकर शनिवार को जल्सहियाएं एक दिवसीय भूख हड़ताल पर रही. वहीं मांगें नहीं माने जाने से सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रहने की चैतावनी दी. जल सहियाओं ने पीएचडी 1 और पीएचडी 2

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 17, 2020 Oct 17 42 Views
Share

गिरिडीह : झारखण्ड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ गिरिडीह इकाई के बैनर तले 11 माह से लंबित भुगतान की मांग को लेकर शनिवार को जल्सहियाएं एक दिवसीय भूख हड़ताल पर रही. वहीं मांगें नहीं माने जाने से सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रहने की चैतावनी दी. जल सहियाओं ने पीएचडी 1 और पीएचडी 2 अभियंता कार्यालय के समक्ष पहले प्रदर्शन किया. इसके बाद सभी रैली निकालकर टावर चौक पहुंची और प्रदर्शन किया.

 

मौके पर संघ के संरक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि 11 माह से लंबित भुगतान की मांग को लेकर आन्दोलन किया जा रहा है. बताया कि वर्षों से प्रोत्साहन राशि एवं कमीशन की राशि को भी दबा कर रखा गया है. कहा कि भारत सरकार की योजना है. जिनके द्वारा सारा पैसा दे दिया गया है. मगर पैसे को रखकर सिर्फ कार्यशाला वाउचर के नाम पर पैसे का बंदरवाट किया जा रहा है और जल्सहिया को छोड़ दिया गया है. कहा कि जबतक मानदेय, प्रोत्साहन राशि, कमीशन का भुगतान नहीं किया जायेगा तब तक आन्दोलन जारी रहेगा.

 

आन्दोलन में संघ के संरक्षक अशोक कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष एतवारी महतो, प्रदेश महामंत्री गायत्री देवी, जिलाध्यक्ष दिव्या देवी, सरिता देवी, सितारा परवीन, पूनम पांडेय, मोनिका दास, सुशीला हेम्ब्रम, नीतू देवी समेत काफी संख्या में जलहिया उपस्थित थी.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories